फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   198 new corona cases in prayagraj

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 198 नए संक्रमितों के साथ कुल संख्या पहुंची 3219

Thu, 06 Aug 2020 01:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
198 new corona cases in prayagraj
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन पहले मंगलवार की तरह बुधवार को भी दो सौ के करीब पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 198 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में अब तक पॉजिटिव आने वालों की संख्या बढ़कर 3219 हो गई। इसके अलावा 50 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार तक एक्टिव केसों की संख्या 1755 पहुंच गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर 1402 लोगों को अब तक छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 962 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 50 लोगों की छुट्टी के बाद कोटवा-बनी में 48, रेलवे हॉस्पिटल में 23, कालिंदीपुरम में 114, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 46, यूनाईटेड मेडिसिटी एंड मेडिकल कॉलेज में 29, बेली में 62, एसआरएन चिकित्सालय चिकित्सालय में 110 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बुधवार को कोटवा-बनी से आठ, कालिंदीपुरम से नौ, रेलवे चिकित्सालय से दो, बेली से 16, यूनाईटेड मेडिसिटी से एक, एसआरएन से 14 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 1618 संदिग्ध लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए, 1499 की निगेटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed