फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एई के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से

एई के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से

Fri, 01 Mar 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
एई के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आज से
0 चार अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार
0 लिखित परीक्षा परिणाम के लिए तीन साल हुआ इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता (एई) के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा परिणाम के लिए तकरीबन तीन साल तक इंतजार किया। इंटरव्यू विभिन्न तिथियों में चार अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।

एई के 819 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा वर्ष 2016 में 10, 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी। आयोग ने परीक्षा परिणाम इस साल दो फरवरी को जारी किया। परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थियों की ओर से लगातार आंदोलन जारी रहा। मामला हाईकोर्ट तक गया और कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने परिणाम घोषित किया। लिखित परीक्षा में 7104 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2641 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम आने की संभावना है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के भी 3222 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन आयोग अभी इस परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर सका है और जेई के अभ्यर्थी अब इस परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed