फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली पहली ट्रेन बनी वंदे भारत

सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली पहली ट्रेन बनी वंदे भारत

Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सौ से ज्यादा औसत  स्पीड वाली पहली ट्रेन बनी वंदे भारत
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

सौ से ज्यादा औसत स्पीड वाली पहली ट्रेन बनी वंदे भारत
0 देश की पहली ट्रेन जिसकी इलाहाबाद तक औसत स्पीड 102.24 किमी प्रति घंटा
0 94.82 किमी प्रति घंटा है सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की औसत चाल
राहुल शर्मा
प्रयागराज। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने औसत स्पीड में राजधानी, शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेन को पीछे कर दिया है। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच यह पहली ऐसी ट्रेन है, जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे के ऊपर है। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच वंदे भारत की औसत स्पीड 102.24 प्रति घंटा है। इसके पूर्व गतिमान एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन थी जिसकी औसत स्पीड निजामुद्दीन से झांसी के बीच 94 किमी प्रति घंटा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद के बीच कोेलकाता राजधानी ही एकमात्र ट्रेन थी, जिसकी औसत स्पीड दिल्ली-इलाहाबाद के मध्य 89.09 किमी प्रति घंटा है। लेकिन वंदे भारत ने औसत स्पीड के मामले में उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली सभी शताब्दी, राजधानी एवं गतिमान एक्सप्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस भले ही दिल्ली आगरा के बीच 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हो लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से उसकी औसत चाल कम है। वंदे भारत एक्सप्रेस की दिल्ली-इलाहाबाद के बीच अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा है। दिल्ली इलाहाबाद रूट पर चलने वाली लखनऊ और कानपुर शताब्दी की भी औसत चाल क्रमश: 78.25 एवं 82.88 किमी प्रतिघंटा है। जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस की औसत चाल 68.49 किमी प्रतिघंटे की ही है।
विज्ञापन

एनसीआर जोन की प्रमुख ट्रेनें और उनकी औसत स्पीड
ट्रेन का नाम औसत चाल किमी प्रतिघंटे में
वंदे भारत एक्सप्रेस 102.24
गतिमान एक्सप्रेस 94.82
कोलकाता राजधानी 89.09
डिब्रूगढ़ राजधानी 88.47
पटना राजधानी 88.10
भोपाल शताब्दी 85.06
कानपुर शताब्दी 82.88
लखनऊ शताब्दी 85.06
इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस 84.37
इलाहाबाद दिल्ली दुरंतो 84.37
प्रयागराज एक्सप्रेस 68.49
शिवगंगा एक्सप्रेस 66.70
रीवा एक्सप्रेस 63.70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed