फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जंक् शन पर पुरानी समय सारिणी से चल रहा काम

जंक् शन पर पुरानी समय सारिणी से चल रहा काम

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जंक्
शन पर पुरानी समय सारिणी से चल रहा काम
फोटो
विज्ञापन

जंक्शन पर पुरानी समयसारिणी से चल रहा काम
0 पिछले वर्ष लगी समयसारिणी से यात्रियों को हो रही दिक्कत
0 इस वर्ष 15 अगस्त से बदला है तमाम ट्रेनों का समय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन समेत सभी जोनल रेलवे में 15 अगस्त से नई समयसारिणी लागू हो गई है। तमाम ट्रेनों का आगमन एवं प्रस्थान भी बदले समय से शुरू हो गया है, लेकिन जंक्शन के सिटी एवं सिविल लाइंस साइड में अब भी पुरानी समयसारिणी ही लगी हुई है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। नियमानुसार समयसारिणी 15 अगस्त को ही बदल दी जानी चाहिए थी। यही हाल प्रयाग एवं इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन का भी है।

पिछले वर्ष रेलवे की समयसारिणी एक नवंबर 2017 से प्रभावी हुई थी। वही समयसारिणी जंक्शन के सिविल लाइंस एवं सिटी साइड में लगी हुई है। इस बार समयसारिणी 15 अगस्त से प्रभावी हुई है। चार दिन बीत जाने के बाद भी जंक्शन पर नई समयसारिणी का बोर्ड नहीं लगाया जा सका है। जबकि इस बार तकरीबन चार दर्जन ट्रेनों का समय बदला गया है। इलाहाबाद तक आने वाली भी तमाम ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। जंक्शन जैसा ही हाल इलाहाबाद छिवकी , नैनी जंक्शन, इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग जंक्शन का है। इन सभी स्टेशनों पर अभी पुरानी समयसारिणी से ही काम चल रहा है। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं जंक्शन के सिविल लाइंस साइड के मुख्य हाल में समयसारिणी के सामने कुछ रेलकर्मियों द्वारा नियमित रूप से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस वजह से भी वहां यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन


जंक्शन पर नई समयसारिणी इसी सप्ताह लग जाएगी। जोन के अन्य स्टेशनों में भी शीघ्र ही नई समय सारिणी लगा दी जाएगी। -गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed