फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट

ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट

Wed, 09 Jan 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट
कौशाम्बी में दिनदहाड़े ग्राहक
विज्ञापन

सेवा केंद्र से 3.76 लाख लूटे
- चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सनसनीखेज वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा (कौशाम्बी)। बदमाशों ने क्षेत्र के पहाड़पुर गांव स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से बुधवार सुबह 3.76 लाख रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राममिलन त्रिपाठी ने अपने घर पर ही बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बीसी (ग्राहक सेवा केंद्र) खोल रखी है। बुधवार सुबह केंद्र खुलते ही दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंच गए। इनमें से दो बदमाशों ने केंद्र के भीतर पहुंचकर शटर बंद कर दिया। बदमाशों ने केंद्र संचालक के साथ-साथ तीन ग्राहकों की कनपटी पर भी तमंचा सटा दिया। इसके बाद संचालक की पिटाई करते हुए उसके जेब से लॉकर की चाभी निकाल ली। फिर लॉकर में रखे 3.76 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार व सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। अफसरों ने केंद्र संचालक व चश्मदीदों से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


इनका कहना है
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए चरवा पुलिस के साथ एसओजी को भी लगा दिया गया है। जल्द ही वारदात हो खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार-एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed