फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी ने मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं को घोषित की तिथियां

एसएससी ने मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं को घोषित की तिथियां

Mon, 04 Sep 2017 08:31 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
एसएससी ने मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं को घोषित की तिथियां
एसएससी ने मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं की घोषित की तिथियां
विज्ञापन

0 11 सितंबर से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
0 तीन अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी जल्द की जाएंगी घोषित
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सितंबर से मार्च 2018 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। इनमें से ज्यादातर परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2017 एवं मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल)-2016 की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने के बाद अब मार्च 2018 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं की भी तिथियां जारी कर दी हैं, जबकि तीन परीक्षाओं की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2017 एवं मल्टी टॉस्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ-2016 की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां तीन दिन पहले घोषित की जा चुकी हैं। इसी के साथ सेलेक्शन पोस्ट (फेज-4) की परीक्षा पांच, 15 एवं 18 नवंबर, साइंटिफिक असिस्टेंट इन इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट-2017 की परीक्षा 20 एवं 25 नवंबर होगी। कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल-2017 (टियर-2 एवं टियर-3) 27 से 30 नवंबर के बीच तथा दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल-2016 भर्ती परीक्षा सात से 10 दिसंबर के बीच होंगी। एसआई सीएपीएस, एएसआई सीआईएसएफ, एसआई दिल्ली पुलिस-2017 (पेपर-2) की परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल-2017 (पेपर-1) की परीक्षा पांच जनवरी से दो मार्च 2018 के बीच, कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेविल-2017 (टियर-1) परीक्षा चार मार्च से 26 मार्च 2018 के बीच होंगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड डिपार्टमेंट कम्पटेटिव परीक्षा-2017, मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2016 (पेपर-2) तथा अपर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट कम्पटेटिव परीक्षा-2017 की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। बताते चलें कि मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल)-2016 की 30 अप्रैल से 11 जून के बीच हुई ऑफलाइन परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने के कारण पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। यह परीक्षा अब 16 सितंबर से 26 जून के बीच होगी, जिसमें पूरे देश में तकरीबन 62 लाख और मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं बिहार से करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह स्टेनो सीएंडडी 2017 परीक्षा 11 से 14 सितंबर के बीच होगी। मध्य क्षेत्र से एक लाख 60 हजार 71 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed