{"_id":"5c531a9abdec22738e36a827","slug":"171548950170-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव मतदान आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार चुनाव
000000000000000000
मतदान की तैयारियां पूरी, आज पड़ेंगे वोट
0 9842 मतदाता करेंगे 28 पदों पर उम्मीदवारों का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। इस बार के चुनाव में 9842 मतदाता हैं। वोट डालने के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए हैं। मतदान पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि 18 बूथों में से एक बूथ सीनियर एडवोकेट और महिलाओं के लिए है। मतदान से पूर्व मतदाता की गेट पर ही फोटो खींची जाएगी। इस बार बैलेट पेपर पर बैलेट नंबर अंकित होगा और उस पर एल्डर कमेटी के सभी सदस्यों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। फर्जी मतदान को रोकने के लिए मतपत्रों पर बार कोड की भी रहेगा। सभी बूथों की सूचियां कंप्यूटराइज्ड होंगी। किसी भी बूथ पर मतदान किया जा सकेगा।
मतदान कराने के लिए बाहरी कर्मचारी बुलाए गए हैं। मतदान स्थल और मतपत्र वितरित करने के काम में वकीलों को नहीं लगाया गया है। बार के कर्मचारी भी इसमें शामिल नहीं होंगे। मतदान के दौरान पानी की टंकी चौराहे से हनुमान मंदिर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कानपुर रोड पर प्रत्याशियों के पंडाल आदि नहीं लगेंगे। दो फरवरी को मतपत्रों की छंटनी होगी और तीन फरवरी से मतगणना प्रारंभ होगी। बताया कि इस बार मतगणना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक और तीन चरणों में होगी। पहले में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन तथा दूसरे में संयुक्त सचिव के अन्य पदों की मतगणना तथा तीसरे चरण में उपाध्यक्ष के पांच और कार्यकारिणी के 15 पदों की मतगणना होगी।