फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जंक् शन पर जायके संग संस्कृति की झलक भी

जंक् शन पर जायके संग संस्कृति की झलक भी

Sun, 23 Dec 2018 08:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
जंक्
शन पर जायके संग संस्कृति की झलक भी
जंक्शन पर जायके संग संस्कृति की झलक भी
विज्ञापन

सभी आश्रय स्थल पर रहेंगे स्थानीय पकवान
एलईडी पर दिखाए जाएंगे स्थानीय लोकनृत्य
प्रयागराज। कुंभ मेले के दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों को इस बार जहां एक ओर स्थानीय खाने का स्वाद मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर संगम नगरी और उसके आसपास के जिलों के लोकनृत्य की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां यात्रियों के लिए बनाए चार आश्रय स्थल पर खानपान के स्टॉलों में शहर के चर्चित पकवान इस बार उपलब्ध करवाने की तैयारी की गई है। इतना ही नहीं यात्री आश्रय स्थल पर लगी एलईडी में स्थानीय लोकनृत्य दिखाने का भी रेलवे इंतजाम कर रहा है।

कुंभ मेले के मद्देनजर जंक्शन के सिटी साइड में रेलवे ने कुल चार यात्री आश्रय स्थल बनाए हैं। इन चारों ही यात्री आश्रय स्थल की क्षमता ढाई-ढाई हजार यात्री की है। मेला अवधि में इन आश्रय स्थलों में रूट वार यात्रियों को रोके जाने की व्यवस्था रहेगी। इन स्थलों पर एनाउंसमेंट सिस्टम, शौचालय, अनारक्षित टिकट के काउंटर और ट्रेन आगमन-प्रस्थान की जानकारी के लिए एलईडी बोर्ड रहेगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए यहां खान पान के स्टॉल भी रहेंगे। इन स्टॉलों में प्रयागराज और उसके आसपास वाले स्थानों के मशहूर व्यंजन यात्रियों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसमें दमआलू, खस्ता, कचौड़ी, समोसा आदि के साथ इलाहाबादी अमरूद प्रमुख रूप से शामिल रहेगा। साथ ही स्थानीय संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने के लिए आश्रय स्थल पर लगी एलईडी में कजरी, डेढ़िया, सोहर आदि लोकनृत्य भी श्रद्धालुओं को दिखाए जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक यात्री आश्रय स्थलों पर शहर से जुड़े तमाम एतिहासिक चित्र भी लगाए जाएंगे। जंक्शन के चार आश्रय स्थलों के साथ नैनी के तीन, इलाहाबाद छिवकी में बनाए गए एक आश्रय स्थल पर भी यात्रियों को यह सुविधा दी जाएगी। इन सभी आश्रय स्थलों पर स्थानीय जायके संग संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed