{"_id":"5c015c0cbdec2241754a2aed","slug":"171543592972-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रहालय तक रात में जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रहालय तक रात में जा सकेंगे वाहन
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रहालय तक रात में जा सकेंगे वाहन
0 मूर्तियों को ले जाने के लिए हाईकोर्ट ने दी छूट
प्रयागराज। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) परिसर में स्थित इलाहाबाद संग्रहालय तक वाहनों को ले जाने की हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी है। वाहनों का प्रवेश रात दस बजे से ढाई बजे के बीच ही हो सकेगा है। कोर्ट ने हिदायत दी कि वाहनों की आवाजाही से जॉगिंग ट्रैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। वाहनों के प्रवेश की छूट सिर्फ चार दिसंबर से 15 जनवरी 2019 तक के लिए दी गई है।
मधु सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति वाईके श्रीवास्तव की पीठ ने यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। कुंभ मेले के मद्देनजर संग्रहालय को उच्चीकृत किया जा रहा है। यहां पुरातात्विक महत्व की तमाम मूर्तियां बाहर से लाई जा रही हैं। मूर्तियों को संग्रहालय तक वाहनों से ही ले जाया जा सकता है। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने इसके लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी थी। इससे पूर्व भी एक बार राज्यपाल के संग्रहालय आगमन पर उनके वाहन के प्रवेश हेतु कोर्ट से अनुमति ली जा चुकी है।