{"_id":"5bae3cdb867a557ec232dd90","slug":"171538145499-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल प्ले प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल प्ले प्रतियोगिता
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रोल प्ले प्रतियोगिता में जीआईसी गोरखपुर विजेता
जीजीआईसी गाजियाबाद दूसरे, जीजीआईसी बस्ती तीसरे स्थान पर
इलाहाबाद। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी एवं प्रदेश के राज्य शिक्षा संस्थान की ओर से बच्चों को किशोरावस्था की चुनौतियों से अवगत कराने के लिए रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर की टीम पहले, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजियाबाद की टीम दूसरे एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस्ती की टीम तीसरे स्थान पर रही। रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रदेश केसभी 18 मंडल केप्रतिभागी शामिल रहे।
छात्रों ने किशोरावस्था के आकर्षण एवं नशाखोरी के कारण एवं उसके दुष्प्रभाव विषय पर अभिनय के जरिए जानकारी दी। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षाधिकारी डॉ. सुधा प्रकाश ने कहा कि शिक्षकों से अपेक्षा की जाती है कि वे बच्चों में निहित ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करें, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि किशोरावस्था जीवन की वह आयु है जिसमें सही मार्गदर्शन जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने इस अवस्था में शिक्षकों की बहुआयामी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान आशुतोष द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ कहा कि किशोर वय के आकर्षण भटकाने वाले होते हैं, आवश्यक यह है कि वह इस दौरान संयमित रहे। निर्णायक मंडल में एनसीजेडसीसी की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कल्पना सहाय, डॉ. संतोष चतुर्वेदी, मनोविज्ञानशाला के डॉ. कमलेश कुमार शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. शैलेश पांडेय ने प्रतियोगिता की सार्थकता पर अपने विचार रखे। संचालन संस्थान की शोध प्राध्यापक नीलम मिश्रा ने किया।