फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अशाकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट

अशाकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अशाकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट
अशासकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट
विज्ञापन

0 आरक्षण रोस्टर पर यूपीएचईएससी ने मांगी विधिक राय
0 अभ्यर्थियों की मांग, यूजीसी की गाइडलाइन पर हो भर्ती
इलाहाबाद। आरक्षण रोस्टर के मसले पर यूजीसी के निर्देश पर केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनके संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रोके जाने के बाद अब प्रदेश के अशासकीय कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती पर संकट मंडरा रहा है। मामले में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विधिक राय मांगी है। मंगलवार को इस मसले पर आयोग कोई निर्णय ले सकता है।
शिक्षक भर्ती में आरक्षण रोस्टर के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। यूजीसी ने सभी केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों को भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने के निर्देश जारी किए हैं। यूजीसी के निर्देश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रोक दी गई है। भर्ती प्रक्रिया रोकने निर्देश राज्य विश्वविद्यालयों को भेजे गए हैं, सो अशासकीय कॉलेज भी इस आदेश की परिधि में आ रहे हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में इन दिनों रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

18 एवं 19 जुलाई को रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय में इंटरव्यू हुए थे। 24 जुलाई को भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय में साक्षात्कार होना है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलनी है। वहीं, तमाम अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि आरक्षण रोस्टर पर निर्णय आने तक उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग भी भर्ती प्रक्रिया रोक दे। इस बारे में आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि मामले में आयोग विधिक राय ले रहा है। अगला इंटरव्यू 24 जुलाई को है। प्रयास यही है कि इंटरव्यू से पहले कोई निर्णय ले लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed