{"_id":"5b43653d4f1c1bbf248b56ce","slug":"171531143485-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला शिक्षामित्रों को मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला शिक्षामित्रों को मानदेय
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने के बाद वेतन भुगतान पर पाबंदी लग गई, मगर अब उन्हें प्रतिमाह मानदेय भी नहीं मिल रहा है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही है। ऐसा भी नहीं है कि विभाग को बजट नहीं मिला है, मगर विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के प्राइमरी स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों को प्रत्येक माह मानदेय भुगतान करने का वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। जब भी शिक्षामित्र आंदोलन की राह अख्तियार करते हैं, तो विभागीय अधिकारी प्रत्येक माह मानदेय भुगतान होने का आश्वासन देेते हैं। मगर यह दुर्भाग्य ही है कि नियमित रुप से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई माह का मानदेय विभाग में डंप है। मगर कर्मचारियों की लापरवाही के चलते भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बीएसए से मिलकर चेताया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो कार्यालय का घेराव किया जाएगा।