फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   झूंसी में ट्रेन रोकने पर यात्रियों ने जंक् शन पर किया हंगामा

झूंसी में ट्रेन रोकने पर यात्रियों ने जंक् शन पर किया हंगामा

Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
झूंसी में ट्रेन रोकने पर यात्रियों ने जंक्
शन पर किया हंगामा
झूंसी में ट्रेन रोकने पर यात्रियों ने जंक्शन पर किया हंगामा
विज्ञापन

0 चेन पुलिंग कर जंक्शन पर रोकी गई स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
0 झूंसी में डेढ़ घंटे तक ट्रेन को खड़ा किए जाने को लेकर थी नाराजगी
इलाहाबाद। जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हंगामा किया। यात्रियों की नाराजगी सुपरफास्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को झूंसी रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक खड़ा किए जाने को लेकर रही। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो यात्रियों ने यहां खूब शोर शराबा किया। यहां यात्रियों ने शिकायती पत्र भी रेलकर्मियों को दिया।

गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी का इलाहाबाद आने का समय तड़के 03.25 बजे है। ट्रेन बृहस्पतिवार को घंटों देरी से दिन में 2.33 बजे पहुंची। जंक्शन पर पहुंचते ही ट्रेन में बैठे तमाम मुसाफिर प्लेटफार्म पर उतर गए। यहां यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन दिन में 12.15 बजे झूंसी पहुंची थी। वहां उसे काफी देर खड़ा रखा गया। वहां से दिन में 1.45 बजे ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन के लिए चली। जबकि झूंसी में ट्रेन का ठहराव मात्र दो मिनट का है। इसके बाद ट्रेन इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर भी रोकी गई। इस बीच जंक्शन पर ट्रेन चलने को हुई तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया। वहां मौजूद रेलकर्मियों से पूछा गया कि पहले वजह बताई जाए कि झूंसी में ट्रेन डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त के लिए क्यों रोकी गई। इस बीच रेलकर्मियों ने पूर्वोत्तर रेलवे से संपर्क साधा। मालूम पड़ा कि इलाहाबाद सिटी-झूंसी में अनुरक्षण कार्य की वजह से ब्लॉक लिया गया था। इसी वजह से ट्रेन रोकी गई। जंक्शन पर रेलकर्मियों के काफी प्रयास के बाद ही यात्री शांत हुए। इसके बाद शाम 4.15 बजे स्वतंत्रता सेनानी इलाहाबाद से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed