फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भर्ती से पहले होगा प्रमोशन

भर्ती से पहले होगा प्रमोशन

Tue, 23 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
भर्ती से पहले होगा प्रमोशन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000

समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती से पहले होगा प्रमोशन
मुख्य सचिव ने 31 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी करने का दिया आदेश
2018-19 में प्रोन्नति के रिक्त पदों का अधियाचन भी जाएगा आयोग

अविनाशी श्रीवास्तव
इलाहाबाद।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के साथ समूह-ग के पदों के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रदेश के विभिन्न विभागाें में प्रमोशन भी होने जा रहा है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी कर लेनी है। मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत पत्र भेजने के साथ रिपोर्ट भी मांगी गई है। इससे कर्मचारियों की वर्षों की प्रमोशन की उम्मीद पूरी हो जाएगी। साथ ही समूह-ग के हजारों पद रिक्त होने से नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे।
सरकार ने छह महीने पहले ही सभी विभागों में प्रमोशन करने का आदेश दे दिया था। इसके बावजूद कई विभागों में अभी तक इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। 27 दिसंबर को हुई बैठक के बाद मुख्य सचिव ने एक बार फिर प्रमोशन के लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी विभागों में 31 जनवरी तक प्रमोशन करके रिपोर्ट मांगी है। यदि किसी विभाग में प्रमोशन के पद की योग्यता रखने वाले कर्मचारी नहीं हैं तो उन पर भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सचिव ने 2018-19 में प्रोन्नति के रिक्त पदों का अधियाचन भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजने का निर्देश है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी कर लेनी है। ताकि, इस वित्तीय वर्ष में रिक्त पदों पर भी समय रहते नियुक्ति की जा सके।
विज्ञापन

000
प्रमोशन के मानक होंगे शिथिल
0 विभागीय प्रमोशन के मानक को शिथिल करने की तैयारी है। जिन विभागों में प्रमोशन वाले पदों पर मानक पूरा करने वाले कर्मचारी नहीं हैं, उनमें नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को पत्र लिखा है। इसके तहत प्रमोशन के लिए न्यूनतम सेवा अवधि में कमी की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
प्रमोशन में रोड़ा डालने वालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
राज्य के ज्यादातर विभागों में प्रमोशन के पद वर्षाें से खाली हैं। इन पदों पर प्रमोशन नहीं होने की वजह से कई कर्मचारी तो नियुक्ति वाले पद ही रिटायर हो गए। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इन पदों पर भर्ती के लिए शासन की ओर से छह महीना पहले आदेश दिया गया था। मुख्य सचिव की ओर से लगातार रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन कई विभागों में अभी इसकी प्रक्रिया तक शुरू नहीं हुई है। इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मुख्य सचिव ने दोषी अफसरों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने या अन्य कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed