फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   170 suggestions from technical institutes of the country for better organization of Mahakumbh.

Mahakumbh : महाकुंभ के बेहतर आयोजन के लिए देश के तकनीकी संस्थानों से आए 170 सुझाव

Fri, 01 Mar 2024 11:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

ट्रिपलआईटी, मेला प्राधिकरण की सहायता से आयोजित हैकाथॉन के तहत तीन अलग-अलग थीम सुरक्षा और सर्विलांस, देख-रेख, प्रबंधन और वीआर तकनीक के जरिये मेला दर्शन पर सुझाव मांगे गए थे। कुल सुझावों में से फिलहाल 79 को अगले चरण के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
170 suggestions from technical institutes of the country for better organization of Mahakumbh.
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ-2025 के बेहतर आयोजन के लिए देश भर के तकनीकी संस्थानों ने विचार करके अपने-अपने सुझाव भेजे हैं। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान को कुल 170 सुझाव प्राप्त हुए हैं। संस्थान इनका अध्ययन करके बेहतरीन सुझावों को शासन को सौंप देगा।

विज्ञापन


ट्रिपलआईटी, मेला प्राधिकरण की सहायता से आयोजित हैकाथॉन के तहत तीन अलग-अलग थीम सुरक्षा और सर्विलांस, देख-रेख, प्रबंधन और वीआर तकनीक के जरिये मेला दर्शन पर सुझाव मांगे गए थे। कुल सुझावों में से फिलहाल 79 को अगले चरण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


हैकाथॉन के नोडल अधिकारी प्रो.नीतेश पुरोहित ने बताया कि पहले सभी संस्थानों से संक्षेप में सुझाव मांगे गए थे। अगले चरण के लिए चुने गए संस्थानों से सुझावों में प्रयुक्त तकनीक और उसकी कार्यविधि की विस्तृत रूपरेखा मांगी गई है। इसके लिए एक से पांच मार्च तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद तीनों थीम के लगभग पांच-पांच सुझावों को दूसरे चरण (16-20 मार्च) के लिए चुना जाएगा। अंत में 21 मार्च को तीनों वर्गों से एक-एक सुझाव का चयन होगा, साथ ही सभी को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

बता दें कि महाकुंभ के दौरान सटीक सुरक्षा व्यवस्था, सर्विलांस, आवागमन और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से योजना तैयार की जाएगी। साथ ही तकनीक के क्षेत्र में ड्रोन, क्यूआर कोड और फेस स्कैनिंग का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें आईआईटी मद्रास, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, एमआईटी यूनिवर्सिटी पुणे, एनआईटी मिजोरम, एमएनएनआईटी प्रयागराज, यूनाइटेड कॉलेज प्रयागराज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से सुझाव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed