फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कमांडो के हवाले रहेगा संगम

कमांडो के हवाले रहेगा संगम

Tue, 19 Feb 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कमांडो के हवाले रहेगा संगम
मेले में इंट्री प्वाइंट्स पर सीपीएमएफ की क्यूआरटी
विज्ञापन

संगम कमांडो के हवाले, 30 सिपाहियों की टीम उचक्कों पर नजर रखेगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभ नगर (प्रयागराज)। माघी पूर्णिमा के स्नान पर मेले में अभेद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलवामा हमले के बाद बदली परिस्थितियों में मेले के सभी इंट्री प्वाइंट्स पर सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज की क्विक रियेक्शन टीम हथियार के साथ रहेंगी। संगम नोज कमांडो के हवाले रहेगा। पीएसी और एनडीआरएफ के बाढ़ राहत दल जल में तैनात रहेंगे।

एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मेले में इस बार सभी इंट्री प्वाइंट्स पर सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज की क्यूआरटी हथियारों के साथ लगाई गई है। इंट्री प्वाइंट्स पर कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मेले में 39 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 12 कंपनी पीएसी के साथ दस कंपनी एनडीआरएफ और दो कंपनी एसडीआरएफ की लगाई गई है। इस बार भी बाहर से 20 थानेदारों और आठ सीओ अतिरिक्त बुलाए गए हैं। करीब नौ हजार सिपाही तैनात रहेंगे। संगम पर एटीएस और एनएसजी के कमांडो तैनात रहेंगे। फायर ब्रिगेड, एटीएस, एसटीएफ, बीडीडीएस, समेत सभी सुरक्षा बलों की तैनाती रात से ही रहेगी। देखा गया है कि मुख्य स्नान पर्वों पर उचक्के भीड़ का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस कारण 15 पुरुष और 15 महिला सिपाहियों की विशेष टीम सिर्फ उचक्कों की धर पकड़ के लिए लगाई गई है। उनके अलावा सादे वेष में भी बड़ी संख्या में सिपाहियों को तैनात किया गया है। हेलीकाप्टर और ड्रोन से मेले की निगरानी होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed