फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाज में लापरवाही के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर

इलाज में लापरवाही के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 13 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर
इलाज में लापरवाही पर दो
विज्ञापन

डॉक्टरों पर एफआईआर
मरीज की हालत खराब होने के बावजूद समय पर नहीं आए डॉक्टर
इलाहाबाद। थाना जार्जटाउन के अंतर्गत ऊषा हास्पिटल के दो डॉक्टरों के खिलाफ गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।
प्रतापगढ़ निवासी शोभनाथ यादव ने तहरीर के जरिए पुलिस को बताया कि उसने गर्भवती पत्नी सीता देवी को 6 सितंबर को उपचार के लिए भर्ती कराया था। इस दौरान उसकी कई सारी जांच कराई गई। कई बार उसकी दवाइयां मंगवाई गईं। सभी चीजें उसने समय पर लाकर डॉक्टरों को दी लेकिन बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे से उसकी पत्नी की हालत खराब होने लगी। इस पर उसने डॉक्टरों को बुलाने को कहा, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने इसे अनसुना कर दिया। इस पर उसने खुद डॉक्टर की तलाश शुरू की लेकिन अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। उसने पत्नी की खराब होती दशा का हवाला देते हुए अस्पताल स्टाफ से फिर गुजारिश की। उसके कई घंटे बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने उपचार शुरू करने में काफी विलंब किया, जिस वजह से उसकी पत्नी को नहीं बचाया जा सका। रात करीब दस बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अस्पताल में परिवार के तमाम लोग जुट गए। परिवार के लोग वहां से जार्जटाउन थाने पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने डॉ. शरद साहू एवं डॉ. नीरू साहू के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed