{"_id":"5a9829b04f1c1bbb218b5a75","slug":"161519921584-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000000000000000000000
लखनऊ तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच
0 सोमवार को सीबीसीआईडी के अफसरों से मिल सकती है सीबीआई टीम
0 आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016 में पेपर आउट होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सीबीआई जांच की आंच अब तक लखनऊ तक पहुंच गई है। सीबीआई की एक टीम लखनऊ पहुंची हुई है और सोमवार को टीम के अफसर सीबीसीआईडी के अफसरों एवं जांच अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं। आरओ/एआरओ परीक्षा-2016 के पेपर आउट होने की एफआईआर लखनऊ में दर्ज है और वहां सीबीसीआईडी मामले की जांच पहले से कर रही है। सीबीआई की टीम जानना चाहती है कि सीबीसीआईडी जांच में अब तक क्या सामने आया है ताकि सीबीआई भी इस मामले में समानांतर रूप से अपनी जांच आगे बढ़ा सके।
इस मामले की जांच पहले से सीबीसीआईडी के पास है। वहीं, सीबीआई पिछले पांच वर्षों में आयोग की ओर से आयोजित यूपीपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है, सो इस परीक्षा में भी हुई गड़बड़ी से जुड़े सुबूत सीबीआई जुटा रही है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 नवंबर 2016 को आयोजित की गई थी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में हिंदी का पेपर आया था। लखनऊ में पहला पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। बाद में दूसरे पेपर के आउट होने का मामला भी सामने आया था। इतना बड़ा मामला सामने आने के बावजूद यूपीपीएससी की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। यहां तक कि मुकदमा भी दर्ज नहीं कराया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर लखनऊ के एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
पहले जांच एसटीएफ को दी गई और बाद में सीबीसीआईडी को जांच का जिम्मा सौंप दिया गया। साल भर बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की टीम यह जानने का प्रयास कर रही है कि आयोग के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि इतने गंभीर मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीबीआई की टीम सोमवार को लखनऊ में संबंधित थाने की पुलिस और सीबीसीआई के अफसरों एवं जांच अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को आशंका है कि पेपर लखनऊ के जिस केंद्र से आउट हुआ था, वहां का कोई व्यक्ति भर्ती परीक्षा में धांधली से जुड़े रैकेट का हिस्सा हो सकता है और उस व्यक्ति से पूछताछ के दौरान कुछ नए मामले भी सामने आ सकते हैं।