फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीएमपी को 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और मिले

सीएमपी को 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और मिले

Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीएमपी को 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और मिले

विज्ञापन
सीएमपी को 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और मिले
0 गणित, राजनीति विज्ञान में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खुला
0 पहले चरण में हुए इंटरव्यू में 31 शिक्षकों की हुई थी भर्ती
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज में दूसरे चरण के तहत दो विषयों में शिक्षक भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू के लिफाफे रविवार को खोल दिए गए। सीएमपी डिग्री कॉलेज को अब 15 असिस्टेंट प्रोफेसर और मिल गए हैं। इसके साथ ही लाइब्रेरियन के एक पद का लिफाफा भी खोल दिया गया है। सोमवार को कुलपति से एप्रूवल मिलने के बाद परिणाम घोषित करने के साथ चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। पहले चरण के तहत छह विषयों में 31 असिस्टेंट प्रोफेसरों की चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
सीएमपी डिग्री कॉलेज में गणित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के सात पदों के लिए सात एवं आठ दिसंबर को इंटरव्यू का आयोजन किया गया था जबकि राजनीति विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पदों पर भर्ती के लिए चार एवं पांच जनवरी को साक्षात्कार लिए गए। इसके अलावा लाइब्रेरियन के एक पद के लिए नौ दिसंबर को इंटरव्यू हुआ था। असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 और लाइब्रेरियन के एक पद के लिए लिफाफा खोल दिया गया। इससे पूर्व पहले चरण के तहत पिछले साल सात नवंबर को कॉलेज में छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पदों के लिए लिफाफे खोले गए थे। इसके तहत भौतिकी विषय में 11, समाजशास्त्र में आठ, उर्दू विषय में एक, मनोविज्ञान में तीन, दर्शनशास्त्र में चार एवं मध्यकालीन इतिहास विषय में चार असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन किया गया था और आठ नवंबर को इनमें से 30 चयनित शिक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया था।
विज्ञापन

00
इनसेट
------
जांच पूरी होने तक भर्ती रोकने की मांग
इलाहाबाद। उच्च शिक्षा उत्थान मंच राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेजकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में जारी शिक्षक भर्ती रोकने की मांग की है। मंच की ओर से आरसी मिश्र ने पत्र भेजकर कहा है कि शिक्षक भर्ती में धांधली की शिकायत मिलने पर कुलपति की ओर से जांच कराई जा रही है। इसकी जांच सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कर रहे हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने भी जांच के आदेश दे रखे हैं। ऐसे में जांच पूरी होने तक विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती तत्काल रोक दी जाए। पत्र में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक भर्ती मामले में कुलपति अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed