फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राष्ट्रपति तक पहुंचा छात्र उत्पीड़न का मामला

राष्ट्रपति तक पहुंचा छात्र उत्पीड़न का मामला

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति तक पहुंचा छात्र उत्पीड़न का मामला
राष्ट्रपति तक पहुंचा छात्र उत्पीड़न का मामला
विज्ञापन

0 राष्ट्रपति भवन के सक्रिय होने पर एमएचआरडी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
0 छात्र ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए मांगा समय
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उत्पीड़न से परेशान बायोटेक्नोलॉजी के छात्र मनीष कुमार पांडेय ने राहत के लिए राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। मामले में राष्ट्रपति भवन के सक्रिय के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्र को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। छात्र ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री से सीधे मिलने के लिए समय मांगा है।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग में व्याप्त तमाम खामियों को सामने लाने वाले छात्र मनीष का आरोप है कि उनका तमाम तरह से उत्पीड़न किया गया। परीक्षा में उसे फेल कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया भी गया। मनीष का कहना है कि इस पूरे मामले से विश्वविद्यालय के कुलपति को अवगत कराया लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद मनीष ने राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में भी शिकायत दर्ज कराई। मनीष ने फोन पर बताया कि वह बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्री के सचिव उमेश से मिले तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन से एक पत्र आया है, जिसमें उनकी शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अफसरों से पूछताछ की जाएगी और उचित कार्रवाई भी होगी। उन्होंने मनीष को भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed