{"_id":"5960fa444f1c1b03308b472e","slug":"161499527748-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ से ले स्ली कुटीनो की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ से ले स्ली कुटीनो की विदाई
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप प्रधानाचार्य लेसिली कुटीनो को विदाई
0 फादर जोसेफ सगायानाथन एसजेसी के नए उप प्रधानाचार्य, टाइटस लोबो बने हेडमास्टर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को उप प्रधानाचार्य फादर लेसिली कुटीनो के साथ संचालक फादर अल्बर्ट लोबो को विदाई दी गई। फादर लेसिली के स्थान पर उप प्रधानाचार्य बनाए गए फादर जोसेफ सगायानाथन नए हेडमास्टर टाइटस लोबो का स्वागत किया गया। इसके साथ एलकेजी सेक्शन की कोआर्डिनेटर सिस्टर ज्योतिका का भी स्वागत किया गया।
कॉलेज में समारोह की शुरुआत कॉलेज गीत से हुई। अतिथियों का स्वागत लिंडा जैफ्नी ने किया। नए गठित मार्चिंग बैड के साथ नवनियुक्ति उप प्रधानाचार्य एवं हेडमास्टर का स्वागत एवं पुराने को विदाई दी गई। समारोह में जूनियर सेक्शन के छात्रों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। कॉलेज कैप्टन यशस्वी राज ने मार्चपास्ट का नेतृत्व किया। इस मौके पर एलकेजी के छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किए। जूनियर सेक्शन का प्रतिनिधित्व प्रभव श्रीवास्तव एवं सीनियर सेक्शन का नेतृत्व यशस्वी राज ने किया। समारोह में फादर लोबो ने बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र जोपिंग चाई को साइकिल भेंट की। उन्होंने कॉलेज में बिताए समय को याद करते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य रॉल्फी डिसूजा ने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज हेड प्रिफेक्ट वेदांश ओझा ने किया।