{"_id":"5f8f3d3747229c1dd15a9d28","slug":"16-construction-including-bishop-house-ipem-school-boundary-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशप हाउस, आईपीईएम स्कूल की बाउंड्री समेत 16 निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशप हाउस, आईपीईएम स्कूल की बाउंड्री समेत 16 निर्माण ध्वस्त
Wed, 21 Oct 2020 12:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़कों को स्मार्ट करने का काम पीडीए ने तेज कर दिया है। मंगलवार को लोहिया मार्ग पर बिशप हाउस और आईपीईएम स्कूल की बाउंड्री ध्वस्त करा दी गई। साथ ही दूसरी पटरी पर करीब डेढ़ दर्जन अस्थायी कच्चे, टिन शेड वाले निर्माण भी तोड़े गए। वहीं पार्क रोड पर स्मार्ट सड़क का काम तेज कर दिया गया है। यहां कई अफसरों के सरकारी आवास की चहारदीवारी तोड़ी गई। यहां आजाद पार्क और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की दीवार पर भी लाल निशान लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया मार्ग पर एक तरफ पार्किंग, दूसरी तरफ वेंडिंग जोन
सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड से एमजी मार्ग तक की (लोहिया मार्ग) सड़क स्मार्ट की जा रही है। लोहिया मार्ग पर दोनों तरफ नाली से 8.30 मीटर ध्वस्तीकरण प्रस्तावित है। इसमें रायल होटल की उखड़ी चहारदीवारी भी प्रभावित होगी। साथ ही सार्वजनिक शौचालय और नगर निगम कर्मचारियों के आवास के बाहर कब्जा हटाया जाएगा। पीडीए की योजना के मुताबिक लोहिया मार्ग पर एक तरफ पार्किंग तो दूसरी तरफ वेंडिंग जोन का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 1300 मीटर की इस सड़क पर डिवाइडर नहीं बनाए जाएंगे। फिलहाल यह एकल मार्ग होगा।
विज्ञापन
हाईटेक होगी थ्री लेन की पार्क रोड, मिलेगा विदेशी लुक
पीडीए की स्मार्ट सड़क योजना के तहत पार्क रोड पर अभी कुछ दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यहां आजाद पार्क और मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी के साथ कुछ डॉक्टरों के आवासीय परिसर के पोर्च तोड़े जाएंगे। योजना के मुताबिक पार्क रोड तीन लेन की होगी। यहां पार्किंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, भूमिगत बिजली की लाइन समेत हेरीटेज लाइटें लगाई जाएंगी। आजाद पार्क के पीछे की इस सड़क पर अंधेरा नहीं बल्कि जगमग रोशनी होगी। पीडीए सचिव दयानंद प्रसाद ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से वार्ता कर चहारदीवारी तोड़ने और पुन: निर्माण के बारे में वार्ता की है। बताया गया कि स्मार्ट सिटी के इस काम को योजना के मुताबिक पूरा कराने पर सहमति बन गई है। वहीं आजाद पार्क की तोड़ी जाने वाली दीवार को भी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाएगा। अफसरों की राय है कि पार्क रोड पर डिवाइर न बनाए जाएं।
विज्ञापन