फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छह माह बाद 40 अफसरों के कार्य की होगी समीक्षा

छह माह बाद 40 अफसरों के कार्य की होगी समीक्षा

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
छह माह बाद 40 अफसरों के कार्य की होगी समीक्षा
छह माह बाद 40 अफसरों के कार्य की होगी समीक्षा
विज्ञापन

एनसीआर मुख्यालय में इमोशनल इंटेलीजेंस कार्यशाला का हुआ समापन
नोट...फोटो है
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में दो दिवसीय ‘लीडिंग विद इमोशनल इंटेलीजेंस’ कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला के समापन पर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने कहा कि इस कार्यशाला में शिरकत करने वाले जोन और मंडल के सभी 40 अफसरों के उनके कार्यक्षेत्र में की गई प्रगति की समीक्षा छह माह बाद की जाएगी। ताकि इस प्रकार की कार्यशालाओं को और बेहतर बनाए जाने पर कार्य किया जा सके।

एनसीआर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला जोन और मंडल के अफसरों में इमोशनल इंटेलीजेंस से जुड़े पक्षों को उभारने के उद्देश्य से डिजाइन की गई थी। दरअसल, विभिन्न अनुसंधानों से मालूम पड़ा है कि सरकारी एवं कारपोरेट सेक्टर के प्रमुख नेतृत्व कर्ताओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में उच्च स्तर के इमोशनल इंटेलीजेंस का प्रयोग किया जाता है। इसके द्वारा नेतृत्व कर्ता अपना सफल नेतृत्व दे सकता है। साथ ही उस सफलता को लंबे समय तक बनाए रख सकता है। कार्यशाला के समापन पर उसमें शिरकत करने वाले अफसरों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed