फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यमुनापार में पेयजल संकट पर अफसरों संग रीता ने किया मंथन

यमुनापार में पेयजल संकट पर अफसरों संग रीता ने किया मंथन

Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार में पेयजल संकट पर अफसरों संग रीता ने किया मंथन
पेयजल संकट पर अफसरों संग रीता ने किया मंथन
विज्ञापन

0 अपने आवास पर सांसद रीता जोशी ने की बैठक
0 मेजा में बंद पड़ी पानी की टंकी को चालू करने का निर्देश
प्रयागराज। यमुनापार में पेयजल संकट को लेकर इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार की शाम संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संसदीय क्षेत्र की पेयजल समस्या पर चर्चा की। अफसरों से कहा कि किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था बेहतर की जाए।

रीता जोशी के आवास पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी गति पर अफसरों को चेतावनी दी गई। कहा कि पेयजल समस्या के लिए अफसर सार्थक कदम उठाएं और 15 दिन में अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपे। सांसद ने 1972 से कोड़हार घाट में बंद पड़ी पेयजल योजना पर भी चिंता जताई। कहा कि इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। सिंधोली कला मेजा में बंद पड़ी पानी की टंकी को भी चालू करने का निर्देश उन्होंने अफसरों को दिया। सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा कि किसानों की समस्या दूर करने के लिए कैनालों में खराब पड़े लिफ्ंिटग पंप को सही किया जाए। बैठक में भाजपा यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय, अशोक सिंह, अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडेय, बाबा तिवारी, डा. भगवत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed