{"_id":"5d0e8a5d8ebc3e470d4f0e8e","slug":"1561233997159-allahabad-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटीआर-9 की अंतिम तिथि बढ़ने से व्यापारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटीआर-9 की अंतिम तिथि बढ़ने से व्यापारियों को राहत
विज्ञापन

प्रयागराज। जीएसटीआर-9 में आ रही दिक्कतों को लेकर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंजूर कर ली है। रिटर्न की अंतिम तिथि बढ़ने से व्यापारियों को भी खासी राहत मिली है।
दरअसल कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के साथ ही कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने लगातार ट्वीट के माध्यम से इस तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी। इसका परिणाम यह हुआ कि जीएसटी काउंसिल की 35 वीं बैठक में जीएसटीआर 9, 9 ए एवं 9 सी की अंतिम तिथि को 30 जून से आगे बढ़ा दिया गया। काउंसिल के निर्णय के अनुसार ऐसे व्यापारी जिनका वार्षिक टर्नओवर 5 करोड़ से अधिक है उनके लिए भी अंतिम तिथि 30 अगस्त की गई है। साथ ही जिनका टर्न ओवर दो से पांच करोड़ के मध्य और ऐसे व्यापारी जिनका वार्षिक रिटर्न दो करोड़ से कम है उनके लिए भी अंतिम तिथि 30 अगस्त 2019 की गई है।