फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गोविंदपुर, शिवकुटी, सलोरी वाले आज झेलेंगे मुसीबत

गोविंदपुर, शिवकुटी, सलोरी वाले आज झेलेंगे मुसीबत

Sat, 29 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
गोविंदपुर, शिवकुटी, सलोरी वाले आज झेलेंगे मुसीबत
गोविंदपुर, शिवकुटी, सलोरी वाले आज झेलेंगे मुसीबत
विज्ञापन

0 शिवकुटी आरयूबी का रेलवे आज करेगा चौड़ीकरण, दिन भर बंद रहेगी ट्रेनों की आवाजाही
0 आईईआरटी रेल फाटक पर रेलवे करेगा ओवर हालिंग का काम, बघाड़ा, मजार फाटक से चलाना होगा काम

इलाहाबाद। गोेविंदपुर, शिवकुटी और सलोरी में रहने वाले लोगों को रविवार के दिन मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। गोविंदपुर, शिवकुटी से तेलियरगंज जाने वाले मार्ग पर रेलवे की ओर से रविवार को रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी)के चौड़ीकरण का काम किया जाना है। रोड ट्रैफिक के लिए यह रास्ता दो दिन से बंद है। ऐसे में लोग आईईआरटी रेलवे फाटक का प्रयोग आवागमन के लिए कर रहे हैं, लेकिन रविवार को यह फाटक भी ओवर हालिंग के लिए रेलवे दिन भर बंद रखेगा। ऐसे में लोगों को आवागमन में अब खासी परेशानी झेलनी होगी।
बीते दो दिन से शिवकुटी आरयूबी का रास्ता बंद होने के बाद से गोविंदपुर, शिवकुटी में रहने वाली हजारों की आबादी सलोरी के रास्ते आईईआरटी रेल फाटक का उपयोग आवागमन के लिए कर रही है। लेकिन अब रविवार को यह फाटक भी रेलवे दिन भर के लिए बंद कर रहा है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों को बघाड़ा या फिर मजार रेल फाटक से गुजरना होगा। कम चौड़ा होने की वजह से बघाड़ा रेल फाटक पर वैसे भी हर रोज कई दफे जाम लगता है। ऐसे में स्थानीय लोगों के पास इन दोनों रेल फाटकों के अलावा अन्य कोई विकल्प भी नहीं है। वहीं दूसरी ओर शिवकुटी आरयूबी पर आरसीसी के 12 बॉक्सों की लॉचिंग के लिए सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक फाफामऊ से इलाहाबाद जंक्शन के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप रहेगी। इस दौरान एक ओर जहां तमाम ट्रेनें निरस्त रहेंगी तोे कुछ बदले हुए रूट से चलेंगी।
विज्ञापन


आज ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
14126 सरयू एक्सप्रेस, 54107 जौनपुर पैसेंजर, 14101 प्रयाग-कानपुर सेंट्रल, 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयाग इंटरसिटी, 14209 प्रयाग-लखनऊ इंटरसिटी, 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी, 75115 गाजीपुर-प्रयाग, 75116 प्रयाग-गाजीपुर, 54375 प्रयाग-जौनपुर, 54376 जौनपुर-प्रयाग, 54101 कानपुर-प्रयाग, 54102 प्रयाग-कानपुर, 54372 फैजाबाद-प्रयाग, 54373 प्रयाग-फैजाबाद, 14511 नौचंदी एक्सप्रेस (इलाहाबाद से लखनऊ तक), 54253 प्रयाग-लखनऊ (प्रयाग से प्रतापगढ़),54254 लखनऊ-प्रयाग (प्रतापगढ़ से प्रयाग)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed