फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भारी न पड़ जाए एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक

भारी न पड़ जाए एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक

Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
भारी न पड़ जाए एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक
भारी न पड़ जाए एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने की वजह इंडिगो शुरू नहीं कर रहा हवाई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से दिल्ली के बाद लखनऊ, पटना, इंदौर एवं नागपुर की सीधी फ्लाइट शुरू भले ही हो गई हो लेकिन, यहां कम संसाधनों में यात्रियों को नियंत्रित करना एयरपोर्ट कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी इलाहाबाद में आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट से हो रही है। पहले 25 जुलाई को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उसके बाद अब 27 जुलाई को अमित शाह के आगमन के दौरान एयरपोर्ट के मुख्य हॉल में घुसने को लेकर मचे हंगामे ने एयरपोर्ट प्रबंधन को मुश्किल में डाल दिया है। इतना ही नहीं विमान कंपनी इंडिगो भी यहां सुरक्षा को अपर्याप्त मानते हुए हवाई सेवा शुरू करने में देरी कर रही है।

दरअसल इलाहाबाद में आए दिन वीआईपी मूवमेंट होता रहता है। यहां पुराने टर्मिनल में सिर्फ यात्रियों के बैठने की ही स्थान है, जो अभी हाल ही में बढ़ाया गया है। इस बीच अगर किसी वीआईपी की आवाजाही होती है तो उसके आगमन एवं प्रस्थान के दौरान काफी लोग मुख्य हॉल तक पहुंच जाते हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मी ऐसे लोगों को मुख्य गेट पर रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन संख्या बल कम होने की वजह से नेताओं के समर्थक धक्का मुक्की करते हुए मुख्य हॉल तक पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को अमित शाह के आगमन के दौरान भी ऐसा ही हुआ। इस वजह से मुख्य हाल के दरवाजे का शीशा भी टूट गया। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आए दिन इस तरह के हंगामे होते रहते हैं। इंडिगो को भी इलाहाबाद से फ्लाइट शुरू करनी है, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कंपनी अब तक अपनी हवाई सेवा शुरू नहीं कर सकी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील यादव भी इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि मुख्य गेट के अंदर वाहन नहीं आने चाहिए। यात्रियों की सहूलियत के लिए गेट पर ही लगेज ट्रॉली की व्यवस्था भी है। मुख्य हॉल तक यात्री के अलावा अन्य लोगोें को प्रवेश की मनाही है, लेकिन फिर भी वीआईपी मूवमेंट की आड़ में तमाम लोग अंदर घुस आते हैं। इसे लेकर दो रोज पहले जिला और पुलिस प्रशासन को ई-मेल भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed