फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद में 93.5 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

इलाहाबाद में 93.5 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Wed, 01 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद में 93.5 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
इलाहाबाद में 93.5 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
विज्ञापन

0 कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 146.5 रुपये की हुई वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। इलाहाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 696 रुपये से बढ़कर अब 789.5 रुपये हो गया है। यह कीमत बुधवार एक नवंबर से लागू हो जाएगी। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।

घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में पिछले चार माह से वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ा है, जिन्होंने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ दी है। एक अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 573.50 रुपये था, जो एक नवंबर को 789.5 रुपये हो जाएगा। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र के मुताबिक 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर का दाम 93.5 रुपये बढ़कर 789.5 रुपये हो गया है। ऐसे में लोगों के खाते में सब्सिडी के रूप में अब 292.02 रुपये आएंगे। वहीं 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर का दाम 1243 रुपये से बढ़कर 1389.5 रुपये हो गया है। कामर्शियल गैस के सिलेंडर में 146.5 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम में इस तरह से हो रही है बढ़त
माह रसोई गैस (रुपये में) कामर्शियल सिलेंडर (रुपये में)
जनवरी 637.50 1244
फरवरी 704.50 1348
मार्च 791 1497
अप्रैल 776.50 1478
मई 683.50 1322
जून 606 1186
जुलाई 614 1104.50
अगस्त 573.50 1053
सितंबर 648 1166.50
अक्तूबर 696 1243
नवंबर 789.50 1389.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed