फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   80 नहीं 50 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

80 नहीं 50 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

Tue, 03 Oct 2017 09:11 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
80 नहीं 50 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
जिले के 80 नहीं 50 हजार किसानों का कर्ज होगा माफ
विज्ञापन

0 25 हजार से अधिक का कर्ज रह गया है शून्य, अन्य के डॉक्यूमेंट अधूरे
0 दो चरणों में 26305 को सर्टिफिकेट, अंतिम चरण में मात्र 22 हजार शामिल

इलाहाबाद। जिले में ऋण मोचन योजना का लाभ 80 नहीं बल्कि 50 हजार से भी कम किसानों को मिलेगा। 25 हजार से अधिक किसान तो पहले ही झटके में बाहर हो गए हैं। उन्होंने कर्ज की पूरी राशि पहले ही जमा कर दी। इस तरह से इनका एक भी रुपये माफ नहीं हुआ है। इनके अलावा पांच हजार से अधिक किसान पात्र नहीं पाए गए हैं। हालांकि इनकी वास्तविक संख्या सत्यापन के बाद सामने आएगी।
जिले में कर्जमाफी के लिए तैयार सूची में 80 हजार से अधिक किसान शामिल रहे। इन्हें तीन चरणों में सर्टिफिकेट मिलना है। कर्जमाफी का लाभ पाने वाले किसानों की दूसरी सूची जारी हो गई है। इसमें 13149 किसान पात्र पाए गए हैं। वहीं पहले चरण में 13156 किसानों का कर्ज माफ हुआ था। इस तरह से दो चरणों में 26305 किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। इसी के साथ तीसरे चरण में शामिल किसानों का डाटा भी ऑनलाइन किया जाने लगा है। इसमें तकरीबन 22 हजार किसान शामिल हैं। सत्यापन के बाद इनकी अंतिम सूची 12 अक्तूबर को जारी होगी। इस तरह से तीन चरणों में तकरीबन 48 किसानों का ही कर्ज माफ होगा। इस तरह से शेष 32 हजार किसान इस योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। इनमें से 25 हजार किसान तो बाहर भी हो चुके हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि इन किसानों ने पहले ही कर्ज चुकता कर दिया। उन्होंने बताया कि शेष किसानों के डॉक्यूमेंट की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर ऋण मोचन योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

000
तहसील पर छह, सात को मिलेगा सर्टिफिकेट
0 दूसरे चरण में पात्र पाए गए किसानों को ऋण मोचन का सर्टिफिकेट छह और सात अक्तूबर पर तहसील स्तर पर आयोजित मेला में दिया जाएगा। यमुनापार में छह तथा गंगापार में सात अक्तूबर को मेला आयोजित होगा। दूसरे चरण में 13149 किसानों के कुल 75.07 करोड़ रुपये माफ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed