{"_id":"598c74754f1c1b115a8b4908","slug":"151502377077-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर दंगे की सुनवाई 31 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर दंगे की सुनवाई 31 अगस्त को
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर दंगे के मामले में सुनवाई 31 अगस्त को
इलाहाबाद। गोरखपुर में 2007 में हुए दंगे में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर मुकदमा चलाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर 31 अगस्त को सुनवाई होगी। गुरुवार को इस मामले पर याची के अधिवक्ता की ओर से दलीलें पेश की गई। याची परवेज परवाल के वकील एसएफए नकवी की कहना था कि पुलिस ने विवेचना में लापरवाही की है। बड़े लोगों को बचाने के लिए जानबूझकर जांच में विलंब किया गया। दंगे की सीडी की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी गलत है। सीडी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है जबकि फोरेंसिक रिपोर्ट कहती है कि सीडी में छेड़छाड़ की गई है। इसमें बीजेपी के नेताओं को भड़काऊ भाषण देते सुना जा सकता है। पुलिस की जांच निष्पक्ष नहीं है इसलिए मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। कोर्ट अब इस मामले में आगे की सुनवाई 31 अगस्त को करेगी। याचिका पर न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति एसी शर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है।