{"_id":"5e8b81dc8ebc3e6fa874a411","slug":"15-hotels-acquired-for-medical-team-allahabad-news-ald2727620110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकीय टीम के लिए 15 होटल अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकीय टीम के लिए 15 होटल अधिग्रहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सीय टीम को शहर के 15 होटलों में रखा जाएगा। इसकेलिए होटल अधिग्रहित कर लिए गए हैं। इनकी सूची सीएमओ को उपलब्ध भी करा दी गई है। होटल संचालकों का रोजाना के हिसाब से प्रत्येक कमरा 1500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशाम्बी के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को यहां कोटवां स्थित विशेष वार्ड में रखा गया है। इनका ईलाज करने वाली चिकित्सीय टीम के लिए कोटवां में तो दो होटल बुक किए ही गए हैं। इसी क्रम में शहर में भी 15 होटल अधिग्रहित किए गए हैं। अन्य होटल के मालिकों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। ताकि , जरूरत पड़ने पर उन्हें भी अधिग्रहित किया जा सके। डॉक्टरों तथा अन्य मेडिकल स्टाफ को रखे जोने से पहले होटल सैनिटाइज किए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारी भी प्रशिक्षित किए जाएंगे। पहले चरण में तीन होटल के स्टाफ को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू होगी।