फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कानपुर के लिए कौशाम्बी की खबरें

कानपुर के लिए कौशाम्बी की खबरें

Thu, 20 Dec 2018 06:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के लिए कौशाम्बी की खबरें
कानपुर के लिए कौशाम्बी की खबरें--------------
विज्ञापन


यूपी बोर्ड: 15 किमी दूर भेज दिया छात्राओं का सेंटर
-मानक को दरकिनार कर बनाए गए परीक्षा केंद्र, होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बने केंद्रों तरह-तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अंतिम सूची में शामिल परीक्षा केंद्रों में मानक को दरकिनार किया गया है। यही वजह रही कि कई कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 12 से 15 किमी दूर बना दिया गया। इसके चलते छात्राओं को परीक्षा देने जाने में परेशानी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए 18 दिसंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। परिषद की ओर से जारी सूची में परत दर परत गड़बड़ी सामने आ रही है। बात केंद्रों के बीच दूरी की करें तो इसमें भी मानक को दरकिनार किया गया है। शासकीय नियमानुसार छात्राओं की परीक्षा के लिए निकटस्थ विद्यालय को केंद्र बनाना चाहिए। पर धनपत्ति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर, कमला देवी इंटर कॉलेज भौतर और विमला देवी हायर सेकेंडरी स्कूल भटपुरवा, कनवार समेत आधा दर्जन से अधिक विद्यालय की छात्राओं के साथ ठीक इसके विपरीत किया गया। परिषद की ओर से जारी सूची में धनपत्ति देवी के हाईस्कूल की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 15 किमी दूर गयादीन साहू इंटर कॉलेज बारातफारीक बनाया गया है। इसी तरह से विमला देवी की छात्राओं का परीक्षा केंद्र 14 किमी दूर शिव कुमारी देवी इंटर कॉलेज शाखा को बना दिया गया। यही हाल कमला देवी इंटर कॉलेज का है। यहां की छात्राओं का सेंटर 12 किमी दूर शिवकुमारी देवी शाखा भेज दिया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो कई अन्य विद्यालयों के भी साथ ऐसा ही हुआ है। ऐसे में परीक्षा के दौरान छात्राओं को केंद्र की दूरी तय करने में परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन

-------
टॉपर देने वाले स्कूलों के साथ हेराफेरी
जिले को सर्वाधित टॉपर देने वाले धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार एवं जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमिरतापुर के परीक्षा केद्रंों में भी हेराफेरी की गई। धर्मा देवी इंका के हाईस्कूल छात्रों का पहले शहीद चंद्रशेषर लोहदा अैर इंटर का परीक्षा केंद्र हनुमान इंका अजुहा को बनाया गया था। अंतिम सूची में दोनों का सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज अजुहा बना दिया गया। इसी तरह से जय मां दुर्गे इंका के सभी छात्रों का हनुमान इंटर कॉलेज अजुहा की जगह संशोधित कर हाजी अब्दुल खालिक इंका परास भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनका कहना है
मानक को ध्यान में रखते हुए ही केंद्रों का निर्धारण किया गया है। कुछ स्थानों पर करीबी स्कूलों की धारण क्षमता कम होने की वजह से केंद्र की दूरी में अंतर आ गया है।
एसके सिंह-डीआईओएस

किशोरी बरामद करने आए झूंसी के दरोगा को पीटा
साथ रही महिला आरक्षी से भी की गई बदसलूकी, एफआईआर नहीं
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित निजी गेस्ट हाउस का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़ । अपहृत किशोरी को बरामद करने आए झूंसी कोतवाली के दरोगा की बुधवार रात कौशाम्बी में पिटाई की गई। उनके साथ रही महिला आरक्षी से भी अभद्रता की गई। पीड़ित दरोगा ने इसकी कहीं कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई है। हालांकि झूंसी इंस्पेक्टर ने दबी जुबान से यह बात स्वीकार की है।
प्रयागराज के झूंसी कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की का हफ्ते भर पहले अपहरण कर लिया गया था। मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ। बुधवार रात झूंसी पुलिस को खबर मिली कि आरोपी और किशोरी दोनों कोखराज इलाके के कल्यानपुर स्थित निजी गेस्ट हाउस में छिपे हैं। खबर मिलते ही झूंसी के एक दरोगा महिला आरक्षी के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गए। उन्होंने कोखराज की फोर्स साथ नहीं ली। बताया जाता है कि किशोरी व आरोपी की धरपकड़ के दौरान गेस्ट हाउस केयरटेकर तथा उसके साथियों ने पुलिस का विरोध किया। बात इतनी बढ़ी कि दरोगा की पिटाई शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची महिला आरक्षी को भी अपशब्द कहा गया। हंगामे के बीच पुलिस वाले किसी तरह किशोरी को लेकर चले गए। जबकि अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद टेढ़ीमोड़ चौकी पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था।
--
रिटायर्ड डीएफओ का है गेस्ट हाउस
निजी गेस्ट हाउस एक रिटायर्ड प्रभागीय वनाधिकारी का है। इसका केयरटेकर एक अधिवक्ता है। अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस वालों ने उसकी बीवी की पिटाई की है। अधिवक्ता ने पुलिस को पीटे जाने के आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि आरोपी युवक उसका क्लाइंट था और झूंसी पुलिस लड़की को साथ ले गई है।
--
इनका कहना है
अपहृत किशोरी बरामद कर ली गई है। गेस्ट हाउस के केयरटेकर व उसके साथियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की थी। दरोगा ने कहीं कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई है। आरोपी युवक को तलाशा जा रहा है।
अरुण कुमार त्यागी-इंस्पेक्टर, झूंसी
--
ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है तो यह गंभीर बात है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
रामवीर सिंह-सीओ, सिराथू।
----

झाड़ी में मिली लाश, हत्या की आशंका
- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी मोड़ का मामला
- मृतक का शव पीएम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-12
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंधियारी मोड़ के समीप गुरुवार सुबह झाड़ियों के बीच एक मजदूर की सिर कूची हुई लाश मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सैनी इलाके के गोविंदपुर गांव का फूलचंद्र सरोज (35) पुत्र डेब्बर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार दोपहर वह घर से निकला। इसके बाद गुरुवार सुबह अंधियारी मोड़ के समीप उसकी सिर कूची हुई लाश मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में अंधियारी मोड़ पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने जांच की। मृतक की गर्दन में गम्छा बंधा हुआ था। उसकी जीभ भी बाहर निकली हुई थी। सिर पर इस तरह की चोट के निशान थे, जैसे किसी भारी चीज से हमला किया गया हो। इसे देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हत्या के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है। पुलिस यह भी कह रही है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
--
आखिर कौन है ‘नेहा’
सिराथू। मृतक के दाहिने हाथ में गोदना से किसी नेहा का नाम लिखा हुआ था। उसकी बीवी का नाम रूपा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर नेहा कौन है। परिवार वाले भी नेहा के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस इसे नेहा से जोड़कर देखते हुए आशनाई के बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
--
बीवी से चल रही थी अनबन
कड़ा। मृतक फूलचंद्र की उसकी बीवी रूपा से अनबन चल रही थी। बताया जाता है कि रूपा पति से झगड़ के चलते करीब छह महीने पहले अपने तीन बच्चों रंजना, शनि और मनी को लेकर मायके चली गई थी। गुरुवार सुबह पति की मौत की खबर मिलने के बाद वह ससुराल पहुंची। घटना के बाद से उसकी रो-रोकर हालत खराब है।
--
इनका कहना है
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। परिवार वालों ने घटना को संदिग्ध बताया है। हकीकत जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मृतक के परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।
अर्जुन सिंह-इंस्पेक्टर, सैनी
-----------

डायट मैदान में कोटेदारों ने प्रदर्शन कर भरी हुंकार
ई-पाश मशीनों के संचालन में खराब नेटवर्क से आ रही बाधा को बनाया मुद्दा
राज्यपाल और सीएम को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही कमीशन में बढ़ोतरी समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोटेदारों ने बृहस्पतिवार को डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल और सीएम को संबोंधित 11 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान की अगुवाई में जिले भर के उचित दर विक्रेता बृहस्पतिवार को डायट मैदान में इकट्ठा हुए। यहां हुई धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत होम डिलेवरी का प्राविधान होने के बावजूद जिले के अधिकतर ब्लॉकों में लागू नहीं किया गया है। होम डिलेवरी का पुराना बकाया भी नहीं दिया जा रहा है। राशन की दुकानों में वसूली के बावजूद 3/7 की धौंस दिखाकर कोटेदारों का शोषण किया जा रहा है। ई-पाश मशीनों के संचालन में खराब नेटवर्क से आ रही बाधा के कारण कार्डधारक और कोटेदारों के बीच विवाद हो रहा है। उचति दर विक्रेताओं ने कोटेदारों को अन्य राज्यों की तरह 200 रुपये क्विंटल कमीशन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा तथा ढाई हजार रुपये मासिक मानदेय समेत 11 सूत्रीय मांग की गई। इस मौके पर कोटेदारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के संरक्षक समेत तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।
फोटो नं-05
राहुल के इस्तीफे को भाजपाइयों ने किया पैदल मार्च
राफेल मुद्दे पर मांगा इस्तीफा,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
फोटो नं-21
कौशाम्बी। राफेल खरीद मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने गुरुवार को पैदल मार्च किया। कांग्रेस मुखिया और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी की अगुवाई में इकट्ठा हुए कार्यकता एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से चौराहे होते हुए डायट मैदान तक रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुल्क की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और देश की अंतर्राष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गए गंभीर झूठ के लिए राहुल गांधी को लोकसेवक पद से मुक्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा राहुल गांधी राफेल खरीद समझौते को लेकर तथ्यहीन, बेबुनियाद और निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। राफेल की आड़ में कांग्रेस का जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, प्रशांत केशरी, पुष्पा देवी, परमजीत सिंह, तारा देवी वर्मा, सोनिया राजपूत, साजन मौर्य, देवेंद्र मणि, राजकमल पाल, जयसिंह पटेल, शशि केशरवानी, बब्लू गर्ग, कृष्णा कुमार, मो. नसीम, ओम प्रकाश पासी समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।


किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मां का फोड़ा सिर
सैनी इलाके के एक गांव में बुधवार शाम हुई घटना
सिराथू (ब्यूरो)। शराब के नशे में धुत एक युवक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित करने पर आमादा हो गया। आरोप है कि उसने अपनी बहन से दरिंदगी का प्रयास किया। विरोध करने पर मां का सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। आरोप है कि तहरीर देने गईं पीड़िताओं को पुलिस ने डांटकर भगा दिया।
खून के रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना सैनी कोतवाली के एक गांव में बुधवार की शाम हुई। 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि शाम को शराब के नशे में धुत उसका भाई घर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। नीयत भांप किशोरी ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की दुहाई दिया तो वह और ज्यादा हैवानियत पर उतारू हो गया। बीच बचाव कर रही मां को ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घर के अंदर हो रही इस घटना से सकते में आए पिता ने शोर मचाया तो पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पड़ोसियाें को जुटता देख नशे में धुत युवक पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकला। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उल्टा फटकार कर भगा दिया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।


मोबाइल की दुकान से 3.30 लाख की चोरी
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में मंगलवार रात हुई घटना
-अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। मूरतगंज बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप से मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नगदी सहित करीब 3.30 लाख रुपये का माल पार कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी विपिन केसरवानी ने मूरतगंज बाजार में भी घर बनवा रखा है। इसी मकान में वह परिवार सहित रहता है और मोबाइल की दुकान भी खोल रखी है। मंगलवार रात वो और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने कमरे में सो गए। इस दौरान नकब लगाकर भीतर घुसे चोर करीब 95 हजार रुपया नगद, लगभग 42 पीस महंगे मोबाइल और गल्ले में रखी एक सोने की चेन उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर चोरों को तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed