{"_id":"5bec3e5bbdec226934564338","slug":"141542209115-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में दौंड़ेंगी 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में दौंड़ेंगी 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगी 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं
0 दूरी घटाकर आठ से चार किलोमीटर करने का है प्रस्ताव
0 सुरक्षा के मद्देनजर 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों की नहीं होगी दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को होगा। यानी, चार दिन बाद हजारों लोग सड़क पर दौड़ लगाएंगे। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी शामिल होंगी। इन्हें दौड़ में शामिल न करने का फैसला खेल विभाग ने वापस ले लिया है। हालांकि, इसकी दूरी घटाकर आठ से चार किलोमीटर करने का निर्णय लिया गया है। इसके विपरीत 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की क्रास कंट्री दौड़ नहीं होगी।
15 वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ में बड़ी संख्या में इंट्री होती रही है। इनमें कम उम्र के बच्चे अधिक होते हैं। पिछले साल भगदड़ की स्थिति बन गई थी। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर इस बार यह दौड़ नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की दौड़ को भी खत्म करने का निर्णय लिया गया था। पिछले वर्ष मात्र तीन महिलाएं दौड़ पूरी कर पाई थीं। इसलिए इस दौड़ को खत्म करने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया था लेकिन, अब इसे वापस ले लिया गया है। 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भले दौड़ पूरी नहीं कर पाईं लेकिन इंट्री पर्याप्त संख्या में हुई थी। इसलिए इस दौड़ की दूरी घटाकर आठ से चार किलोमीटर करने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव डीएम के पास भेज भी दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने इस बारे में फिलहाल कुछ बोलने से इंकार किया। उन्होंने यह जरूर बताया कि सिर्फ 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की दौड़ को नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा अन्य सभी क्रास कंट्री दौड़ होगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं की क्रास कंट्री दौड़ भी होगी। प्रतिभागी इंट्री करा रहे हैं।
000
तैयारियां अंतिम दौर में, अब तक 465 इंट्री
0 इंदिरा मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि, कई जगहों पर सड़कें निर्माणाधीन हैं। बड़े-बड़े गढ्ढे भी हैं। ऐसे में खतरे की आशंका बन गई है। हालांकि, अफसरों का दावा है कि दौड़ से पहले संबंधित सड़कें बन जाएंगी और मार्ग पर कोई बाधा नहीं होगी। उधर, मैराथन और क्रास कंट्री में प्रतिभाग के लिए 10 नवंबर से ऑनलाइन तथा व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन जारी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय को अब तक 465 इंट्री प्राप्त हो चुकी है। इसमें 300 ऑनलाइन तथा 165 मैनुअल इंट्री है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की मुताबिक रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर तक कराए जा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित वेबसाइट 18 नवंबर को रात 10 बजे तक खुली रहेगी।