{"_id":"5bb63c5f867a5528ca6dd354","slug":"141538669663-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगी छात्रों की नई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगी छात्रों की नई सरकार
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बनेगी छात्रों की नई सरकार
0 इविवि छात्रसंघ चुनाव के लिए भारी सुरक्षा के बीच मतदान आठ से दो बजे के बीच, शाम को मतगणना
0 विश्वविद्यालय-कालेजाें में 38 हजार मतदाता, 151 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, रात तक आएगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और चार संघटक कालेजों में छात्र-छात्राओं की नई सरकार के लिए शुक्रवार को वोट पड़ेंगे। मतदान के कुछ देर बार मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के साथ सीएमपी, ईश्वर शरण, इलाहाबाद डिग्री कालेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में 38 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों के लिए अपने नेताओं को चुनेंगे। निर्विरोध निर्वाचन छोड़कर विभिन्न पदों के लिए 151 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है।
इविवि और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में प्रत्येक पद के लिए मुकाबला होना है। एडीसी में संयुक्त मंत्री एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, सीएमपी डिग्री कॉलेज में विधि संकाय प्रतिनिधि और श्याम प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में संयुक्त मंत्री एवं सांस्कृतिक सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। पिछले कई चुनावों के नतीजों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के सामने बेदाग छवि और उनकी लड़ाई लड़ने वाले छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव एक बड़ी चुनौती है। विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव परिणाम शुक्रवार रात 11 बजे तक आने की उम्मीद है। कालेजों में परिणाम शाम को ही आ जाएगा। इसी के साथ छात्र राजनीति की दिशा भी तय हो जाएगी। मतदान के लिए विश्वविद्यालय और कालेजों के प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मतदान और परिणाम आने के बाद बवाल की भी आशंका है, सो परिसर छावनी में तब्दील रहेंगे। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में बृहस्पतिवार से ही बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई।
00
इविवि में 19031 वोटर 44 बूथों पर करेंगे मतदान
- विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे मतदान शुरू होकर दिन में दो बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम पांचच बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। कुल 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले साल 63 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार कुल 19031 मतदाता हैं, जिनमें 13454 छात्र एवं 5577 छात्राएं शामिल हैं। पिछली बार मतदाताओं की संख्या 19987 थी। मतदाताओं की संख्या घटने से चार बूथ कम हो गए हैं। छात्र सीनेट हाउस कैम्पस (कला संकाय) और छात्राएं महिला छात्रावास में मतदान करेंगी। मतदान के लिए कुल 22 पोलिंग सेंटरों (विभागों) में 44 बनाए गए हैं। 14 पोलिंग स्टेशन के 29 बूथ कला संकाय और छह पोलिंग स्टेशन के 15 बूथ महिला हास्टल में होंगे। इस बार भी मतदान के लिए ओएमआर शीट का उपयोग किया जा रहा है। एक ही शीट पर सभी प्रत्याशियों का नाम होगा। छात्र-छात्राओं को संबंधित प्रत्याशी के नाम के आगे के गोले को नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से रंगना होगा। मतदान तथा मतगणना के लिए शिक्षकों, अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही निर्धारित की चुकी है। निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर आरके उपाध्याय ने बैठक करके सभी को चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
00
ये है मतदान की प्रक्रिया
- प्रत्येक मतदाता को मूल परिचय पत्र एवं मूल शुल्क रसीद प्रस्तुत करनी होगी। पीठासीन अधिकारी पहले मतदाता सूची से वोटर के नाम, कक्षा, परिचय पत्र संख्या आदि का मिलान करेंगे। फिर पंच मशीन से परिचय पत्र को छिद्रित करेंगे और शुल्क रसीद पर ‘बैलेट पेपर इश्यूड’ की मुहर अंकित करेंगे। इसके बाद ममतपत्र कमा प्रतिपर्ण भरेंगे। मतपत्र के दूसरे पन्ने पर निर्वाचन अधिकारी की मुहर लगाकर स्वहस्ताक्षरित करने के बाद मतदाता को मतपत्र देंगे। मतदान अधिकारी वोटर को मतपत्र देते हुए अपने समक्ष कक्षा एवं संकाय संबंधी गोला काला कराएंगे। मतदाता मतदान करने के बाद मतपत्र को बिना मोड़े मतपेटिका में डालेंगे। मतदान अधिकारी प्रथम मतदाता को मतपेटिका खोलकर दिखाएंगे और उससे प्रमाणपत्र भरवाने के बाद मतपेटिका में ताला लगाकर सील करेंगे और सील पर भी प्रथम मतदान के हस्ताक्षर होंगे। अंतिम मतदाता से भी प्रपत्र भरवाया उसे मतपेटिका के छिद् पर चिकाया जाएगा और सील पर अंतिम मतदाता का हस्ताक्षर होगा।
00
मतगणना के बाद ही लाइब्रेरी से बाहर आ सकेंगे प्रत्याशी
- मतगणना अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरू कराई जाएगी। मतगणना का रुझान नहीं दिया जाएगा। सीधे अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। मतगणना इविवि की सेंट्रल लाइब्रेरी में शाम पांच बजे से शुरू होगी। परिणाम की घोषणा के बाद ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाइब्रेरी से बाहर आ सकेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
00
नोटा का का भी विकल्प
- मतदाताओं को अगर कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो मतदाताओं के सामने नोटा का भी विकल्प होगा। यानी मतदाता चाहें तो सभी को रिजेक्ट भी कर सकते हैं।
00
इविवि में शपथ ग्रहण कल
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना शाम पांच बजे शुरू होगी। रात नौ बजे तक परिणाम की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे छात्रसंघ भवन पर आयोजित किया जाएगा।
00
आईकार्ड नंबर से पता चलेगा बूथ
- छात्र-छात्राओं को किस बूथ पर वोट देना है, इसके लिए उन्हें भटकने की जरूरत नहीं। इविवि छात्रसंघ चुनाव की वेसबाइट पर छात्र अपने आई कार्ड नंबर के जरिये पता कर सकते हैं कि उन्हें किस पोलिंग सेंटर के किस बूथ पर मतदान करना है।
00
एडीसी के तीनों परिसर में मतदान
- इलाहाबाद डिग्री कालेज में दिन में आठ से एक बजे के बीच मतदान होगा। 3209 छात्र एवं 751 छात्राएं अलग-अलग पदों के लिए 17 प्रत्याशियों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान कीडगंज, बेनीगंज और जीरोरोड तीनों परिसर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। जीरो रोड स्थित छात्रा शाखा में बीए, बीकॉम एवं परास्नातक विषय मनोविज्ञान, उर्दू, पेंटिंग एवं संगीत की छात्राएं, कीडंगज परिसर में बीए, बीकॉम के छात्र, बीएससी के छात्र एवं छात्राएं, परास्नातक के सभी विषयों (महिला शाखा के विषयों को छोड़कर) के छात्र-छात्राएं और बेनीगंज शाखा में विधि के सभी स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतगणना अपराह्न दो बजे से कीडगंज परिसर में होगी। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।
00
ऑब्जर्वर भी रखेंगे नजर
- इविवि छात्रसंघ चुनाव पर आब्जर्वर भी नजर रखेंगे। पूर्व आईएएस अधिकारी संदीप शर्मा, हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. रेहाना तारिक और सभी डीन ऑब्जर्वर टीम में शामिल हैं।
000
सीएमपी में साढ़े 8627 मतदाता करेंगे फैसला
- सीएमपी डिग्री कालेज में भी दिन में आठ से एक बजे के बीच मतदान होगा। कुल 8627 विद्यार्थी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। सभी छात्र-छात्राओं को बॉटनी विभाग वाले गेट से मुख्य परिसर में प्रवेश मिलेगा और हॉस्टल वाले गेट से बाहर जाना होगा। वहां कुल 44 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। मतगणना दो बजे शुरू होगी। परिणाम शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिला दी जाएगी।
000
ईश्वर शरण में 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
- ईश्वर शरण डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए दिन में 8.30 से एक के बीच मतदान होगा। तकरीबन साढ़े चार हजार विद्यार्थी 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना दो बजे शुरू होगी। शाम तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मतदान कक्षों में छात्रों का प्रवेश कॉलेज के मुख्य गेट से होगा और निकास पीछे के गेट से केंद्रीय कार्यालय होते हुए ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मुख्य गेट से होगा।
00
एसपीएम में सबसे कम मतदाता
- श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सबसे कम 1650 मतदाता हैं। ये मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल चार बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक होगा और ढाई बजे से मतगणना शुरू करा दी जाएगी।
00
लाना होगा परिचय पत्र, फीस रसीद
- विश्वविद्यालय एवं संघटक कालेजों के छात्रसंघ चुनाव के दौरान शनिवार को मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और फीस रसीद की मूल प्रति भी लानी है। इनके बिना वोट देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
48 घंटे में सुनिश्चित करनी होगी स्वच्छता
- इविवि छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों को परिणाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर इविवि परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी। निर्वाचन अधिकारी प्रो. आरके उपाध्याय के अनुसार परिसर में जिन प्रत्याशियों ने जगह-जगह पम्फलेट आदि फेंक रखा है। इससे परिसर में गंदगी फैल गई है। प्रत्याशियों को 48 घंटे में लिखकर देना होगा कि उन्होंने की सफाई करवा दी है।
00
ईसीसी में कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव आज
- यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में छात्रसंघ चुनाव के प्रथम चरण के तहत कक्षा वर्ग के प्रतिनिधियों का चुनाव पांच अक्तूबर को होगा। कुल 200 कक्षा प्रतिनिधियों में से 82 पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 109 कक्षा प्रतिनिधियों के लिए 300 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें 73 छात्राएं हैं। चुनाव के लिए कुल 10 हजार मतपत्र छपवाए गए हैं। उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार मतदान सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। विजयी प्रत्याशियों को आठ अक्तूबर को टूकर हॉल में शपथ दिलाई जाएगी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान बिना परिचय पत्र के विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। विद्यार्थी साइकिल स्टैंड से महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करेंगे।
00
इविवि में रहा सन्नाटा, हॉस्टलों में प्रचार
- इविवि छात्रसंघ चुनाव के प्रचार के लिए बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का मौका दिया गया था लेकिन इविवि परिसर में दिन भर चुनाव की तैयारियां चलती रहीं और कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में प्रत्याशियों ने परिसर में प्रचार के बजाय हॉस्टलों और डेलीगेसियों में जाकर छात्र-छात्राओं से वोट मांगे। हालांकि ज्यादातर जगह प्रत्याशियों के बजाय उनके समर्थक वोट मांगने पहुंचे, क्योंकि प्रत्याशी दिनभर पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों में ही जुटे रहे।