{"_id":"5b980eb4867a557eb2061f31","slug":"141536691892-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ का कॉपर बेचने वाले सलमान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ का कॉपर बेचने वाले सलमान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। पखवारे भर पहले ट्रक पर लदा करोड़ों रुपये का कॉपर बेचकर भाग निकले आरोपी सलमान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। रानीगंज पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के बालीपुर पूरे गोसांई निवासी सलमान अहमद पुत्र आमिर अली मुंबई में ट्रक चलाता था। 21 अगस्त 2018 को वह हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के ट्रक पर एक करोड़ रुपये का कॉपर लादकर ले जा रहा था। रास्ते में ही वह ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक सहित पूरा कॉपर बेचकर वह घर भाग आया। कंपनी के लोगों ने पता करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी। लोकेशन मिलने पर पुलिस मंगलवार को रानीगंज थाने पहुंच गई। एसओ के साथ मुंबई के पालगढ़ जिले के पालिव थाने के एसआई विजय मौर्य व सचिन डोरकर सलमान के घर पहुंच गए। घर में मौजूद सलमान को पुलिस ने दबोच लिया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस उसे मुंबई ले गई। सलमान ने एक ट्रेलर व 40 टन कापर महाराष्ट्र में 2017 में भी लूटा था। 21 अगस्त को जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा लूट की घटना को अंजाम दिया।