फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पानी को तरसे अफसर

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पानी को तरसे अफसर

Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पानी को तरसे अफसर
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पानी को तरसे अफसर
विज्ञापन

- तेलियरगंज में सड़क चौड़ीकरण के दौरान टूटा पाइप
- करीब सौ परिवारों को दो दिन से नहीं मिला पानी
इलाहाबाद।
तेलियरगंज चौराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेयजल का पाइप टूटने से पीडब्ल्यूडी की ऑफीसर कॉलोनी में दो दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा है। पानी के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसर और उनके परिवार के लोग परेशान हैं। रविवार को दिन भर की मशक्कत के बाद भी पाइप दुरुस्त नहीं किया जा सका।
शनिवार को तेलियरगंज चौराहे के पास जेसीबी से पानी का पाइप फट गया। मौके पर थोड़ी ही देर में जलजमाव हो गया। राहगीरों को दिक्कत तो हुई ही, पीडब्ल्यूडी ऑफीसर कॉलोनी समेत करीब दो सौ घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। अफसरों ने इसकी शिकायत एडीए और जलकल के अफसरों से की लेकिन काम रविवार सुबह शुरू किया जा सका। शाम तक क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं की जा सकी थी। इससे कॉलोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी अफसरों के परिवारीजन और आसपास के लोग परेशान रहे। कई बार शिकायत के बाद भी मौके पर पानी का टैंकर नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

----------
शिवकुटी में सातवें दिन में भी नहीं मिला पानी
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के सीवरेज कार्य के दौरान शिवकुटी में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन रविवार को सातवें दिन भी दुरुस्त नहीं की जा सकी। रविवार को पाइप किसी तरह जोड़ा गया तो वह सीवर चैंबर के अंदर से लगाया गया। इस बीच वहां निरीक्षण करने पहुंचे इकाई के जीएम ने इस तरह का काम करने से रोक दिया, जिससे बाद में लोगों को दिक्कत हो। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नए सीवर चैंबर का निर्माण कराकर पेयजल की लाइन कुछ दूर से ले जाई जाएगी, ताकि भविष्य में लोगों को प्रदूषित जल की शिकायत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद कमलेश तिवारी के मुताबिक क्षेत्र के करीब 400 घरों में पेयजल संकट है। शिवकुटी के सुंदरबाग, सती रानी स्कूल की गली, गुप्ता तेल वाले की गली, अयोध्या प्रसाद शुक्ला की गली और कृष्ण नारायण द्विवेदी की गली में पानी के लिए लोग परेशान घूमते रहे। वहीं बालसन चौराहे के पास तिकोना पार्क में लगा नलकूप खराब हो जाने से कर्नलगंज, अल्लापुर इलाके के कई मोहल्लों में पेयजल संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed