फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद पहुंची तिरंगा संकल्प यात्रा

इलाहाबाद पहुंची तिरंगा संकल्प यात्रा

Sat, 19 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद पहुंची तिरंगा संकल्प यात्रा
शहीद लाल पद्मधर के नाम पर बनेगा हॉस्टल, होगा शोध
विज्ञापन

0 तिरंगा संकल्प यात्रा के समापन पर इविवि के कुलपति ने की घोषणा
0 खादी मंत्री ने कहा, राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में हो सबकी भागीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय को जल्द ही एक नया हॉस्टल मिलेगा और इसे शहीद लाल पद्मधर का नाम दिया जाएगा। यह घोषणा इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने शनिवार को इविवि के छात्रसंघ भवन में आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा के समापन समारोह में की। इसके साथ ही उन्होंने मध्य एवं आधुनिक कालीन इतिहास विभाग में शोध करवाने की घोषणा की। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
तिरंगा संकल्प यात्रा 15 अगस्त को कृपालपुर (माधवगढ़) सतना, मध्यप्रदेश में शहीद लाल पद्मधर के जन्म स्थान से शुरू हुई थी, जो शनिवार दोपहर दो बजे इविवि के छात्रसंघ भवन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा मध्यप्रदेश में जय स्तंभ, प्रकाश चौराहा, अस्पताल चौराहा, सिरमौर चौराहा, कला मंदिर जैसे स्थानों से होकर निकली, जो बलिदानी ठाकुर रजमत सिंह, पंडित रणजीति राय दीक्षित, श्याम शाह जैसे महापुरुषों से ताल्लुक रखते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। उन्होंने और अन्य अतिथियों ने इविवि परिसर में स्थित शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इलाहाबाद राजनीति और शहीदों की भूमि है। हमें शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने इविवि के दो नए हॉस्टलों के निर्माण के लिए अनुदान को मंजूरी दी है। इन दोनों हॉस्टल में कुल एक हजार छात्र रह सकेंगे और इनमें से एक हॉस्टल को शहीद लाल पद्मधर का नाम दिया जाएगा। इस मौके पर शहीद लाल पद्मधर के भतीजे ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह एवं उनके परिजनों को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक राणा यशवंत प्रताप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह, डॉ. एसके राय, प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति का विरोध, इविवि में हंगामा
- छात्रसंघ भवन पर ताला जड़ने वाला छात्र गिरफ्तार, बाद में रिहा
इलाहाबाद। इविवि के छात्रसंघ भवन में आयोजित तिरंगा संकल्प यात्रा के समापन समारोह में कुलपति के शामिल होने का आखिर भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने विरोध किया। छात्रों ने छात्रसंघ भवन के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। हंगामे में एक छात्र गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में रिहा किया गया।

छात्रों ने कुलपति पर देशद्रोही होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस पवित्र कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बुलाना देश की अखंडता एवं बालिदानियों का अपमान है। छात्रों ने कुलपति का विरोध किया और कार्यक्रम स्थल पर घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने छात्रों को रोक दिया। इससे नाराज छात्रों ने मेन गेट पर ताला जड़ लिया। आयोजन स्थल के बाहर दो घंटे तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ने पर पुलिस ने एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री मुकेश गौड़ को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान कर दिया। बाद में छात्र को जमानत मिल गई। दो घंटे बाद पीएसी की सुरक्षा में कुलपति को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। उनके जाने के बाद मामला शांत हुआ। छात्रों ने खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी को वीसी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। विरोध करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र समेत छात्रनेता नीरज प्रताप सिंह, आनंद सिंह, रुद्र पांडेय, अश्विनी मौर्य, राहुल चौरसिया, वीरेंद्र चौहान, नवीन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed