प्रयागराज : वृहद रोजगार मेले में 140 युवाओं को मिला रोजगार, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने लिया हिस्सा
मेले में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा उनका चयन किया गया। मेले में लगभग 243 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है।
विस्तार
इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी रोपण ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड (रैपीडो)द्वारा 10, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल सेंड आयुर्वैदिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 40, एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा 5, डस्की स्टेलियन कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 48,गोल्डन फार्मा ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 26 और जी 4 एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में रोहित कुमार ,सुरेश पटेल,सुनील कुमार, राहुल कुमार, सूरज गौतम जैसे कई अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सभी अभ्यर्थी सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं और अपने उज्जवल भविष्य के लिए सरकार और विभाग का धन्यवाद भी कर रहे हैं।
इस मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा के जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी तकनीकी व गैर तकनीकि पदों के लिए आवेदको ने अपनी योग्यतानुसार सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर रोजगार मेले में भाग लिया। शासन की मंशा है कि प्रदेश के जिलों में प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, ताकि बेरोजगारों का रोजगार का अवसर मिल सके। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रदेश के हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को हम नौकरी या रोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्किल मैपिंग के बाद आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देकर युवाओं को स्वरोजगार या रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।