{"_id":"5e7a4aaa8ebc3e6fbc2824f0","slug":"140-reached-in-corona-opd-2-met-suspected-city-news-ald2718191128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ओपीडी में पहुंचे 140, दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ओपीडी में पहुंचे 140, दो संदिग्ध
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की कोरोना ओपीडी में दिखाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यहां 140 से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गई और उनकी बीमारी के लक्षणों के आधार पर घर पर ही रहने की सलाह दी गई। जबकि दो को कोरोना का संदिग्ध पाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, अबूधाबी से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे चिकित्सालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
अबूधाबी से लौटे युवक का रक्त नमूना सोमवार को केजीएमयू भेजा गया था। उसे वार्ड नंबर सात में आइसोलेट कर दिया गया था। नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर ओपीडी में कोरोना की आशंका की वजह से मंगलवार को जांच कराने वालों की संख्या पहुंचकर 140 हो गई। इन मरीजों में कुछ लोग विदेश से लौटे थे। हालांकि दो को छोड़कर किसी में कोरोना की आशंका नहीं नजर आई। जिन दो लोगों में आशंका पाई गई हैं। उनमें से एक दुबई से लौटा था जबकि दूसरा मैक्सिको से। दोनों में जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण भी नजर आए।
चिकित्सकों की टीम ने बताया कि हालांकि दोनों मरीजों के विदेश से लौटने का समय दो हफ्ते पहले का था। इसी वजह से उन्हें घर भेज दिया गया है। कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत संपर्क करने को कहा गया है। देर शाम अस्पताल में नखासकोहना के एक दंपती भी कोरोना की आशंका पर पहुंचे थे। उनके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत पर उन्हें आइसोलेट करने के लिए कहा गया। हालांकि एसआरएन के चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती नहीं किया। कहा कि उनकी परेशानी सामान्य वायरल की तरह है। फिलहाल उन्हें अलग रहने को कहा गया है।