{"_id":"5c1fa526bdec2256d9677045","slug":"131545577766-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए अभ्यर्थियों को छह माह तक कोई मौका नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए अभ्यर्थियों को छह माह तक कोई मौका नहीं
विज्ञापन
नए अभ्यर्थियों को छह माह तक मौका नहीं
0 नई परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार
0 अगले साल भी परीक्षा कैलेंडर प्रभावित होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इस वर्ष पुरानी परीक्षाओं के आयोजन में ही उलझा रहा और आने वाले नए साल के शुरुआती छह माह भी कमोवेश यही हालात रहेंगे। यूपीपीएससी की ओर से वर्ष 2019 की परीक्षाओं के लिए जारी अर्र्द्ध वार्षिक कैलेंडर नए अभ्यर्थियों के लिए निराशाजनक रहा।
आयोग ने अपने अर्र्द्ध वार्षिक कैलेंडर (जनवरी से जून) में दस परीक्षाओं को शामिल किया है। इनमें केवल एक परीक्षा वर्ष 2019 की है, जो 28 अप्रैल को प्रस्तावित है। यह परीक्षा प्रोग्रामर, प्रोग्रामर श्रेणी एक, प्रोग्रामर श्रेणी दो, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी है। इसके अलावा अन्य सभी परीक्षाएं पुरानी हैं। आयोग ने अपने शुरुआती छह माह के परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा को जगह नहीं दी है। इसके अलावा आयोग ने आरआरे/एआरओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी अब तक घोषित नहीं की है।
इस परीक्षा को वर्ष 2019 के अर्र्द्ध वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल नहीं किया गया है और न ही वर्ष 2019 आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को कोई स्थान दिया गया है जबकि इन परीक्षाओं में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। यूपीपीएससी की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार आयोग शुरुआती छह माह में पुरानी परीक्षाओं के आयोजन में ही व्यस्त रहेगा। इसके अलावा अगले साल पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा, पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल भी आयोग का परीक्षा कैलेंडर प्रभावित रहेगाञ