{"_id":"5ba94e12867a557ff47de79f","slug":"131537822226-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा हुआ सीएमपी आरयूबी के चौड़ीकरण का काम, आज खुल जाएगा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा हुआ सीएमपी आरयूबी के चौड़ीकरण का काम, आज खुल जाएगा रास्ता
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा हुआ सीएमपी आरयूबी के चौड़ीकरण का काम, आज खुल जाएगा रास्ता
0 जाम से जूझ रहे शहर को मिलेगी अब थोड़ी राहत, अब शिवकुटी आरयूबी की बारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सीएमपी रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस आरयूबी को चौड़ा कर लेने के बाद बैरहना से सीएमपी जाने वाले एमजी मार्ग पर ट्रैफिक मंगलवार की सुबह खोल दिया जाएगा। रास्ता खुलने से पिछले कई दिनों से जाम का झाम झेल रहे शहरियों को थोड़ी राहत भी मिल जाएगी। क्योंकि 18 सितंबर से ही इस मार्ग पर रोड ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। इस वजह से वाहनों का लोड सोहबतियाबाग आरयूबी पर बढ़ गया था। इसके पूर्व सोहबतियाबाग आरयूबी चौड़ीकरण के दौरान सीएमपी आरयूबी पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया था।
सोमवार को उत्तर रेलवे की ओर से ब्लॉक लेकर सीएमपी आरयूबी के एक हिस्से पर आरसीसी के कुल 12 बॉक्स लगाए गए। 19 सितंबर को लिए गए रेल ब्लॉक के मुकाबले सोमवार को रेलवे ने यहां तेजी से काम किया। रेेलवे ने यहां तयशुदा समय के दो घंटे पूर्व ही अपना काम पूरा कर लिया। यहां सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे के दौरान जंक्शन से प्रयाग के बीच मेगा ब्लॉक लिया गया था। शाम 4.30 बजे ही काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद प्रयाग से जंक्शन के लिए शाम 5.30 बजे मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद कामायनी एक्सप्रेेस निकाली गई। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से इलाहाबाद के बीच निरस्त रही। सरयू और जौनपुर पैसेंजर भी सोेमवार को निरस्त रही, जबकि काशी, गोदान, बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इलाहाबाद सिटी-दारागंज के रास्ते चलाई गईं। अब सीएमपी का काम पूरा होने के बाद रेलवे शिवकुटी आरयूबी के चौड़ीकरण का कार्य 30 सितंबर को करेगा। 30 को यह काम सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे के दरम्यान किया जाएगा। यहां एक सिरे में आरसीसी के 12 बॉक्स लगाए जाएंगे।
शिवकुटी ब्लॉक के लिए अफसर आज करेंगे निरीक्षण
0 शिवकुटी आरयूबी चौड़ीकरण का काम रेलवे 30 सितंबर को करेगा। इसके पूर्व यहां रेलवे को तमाम कार्य भी करने हैं। इस वजह से तेलियरगंज से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर 27 या 28 सितंबर से रोड ट्रैफिक ब्लॉक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय मंगलवार को एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह वहां का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लेंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रोड ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान गोविंदपुर, शिवकुटी जाने के लिए लोगों को सलोरी का रास्ता इस्तेमाल करना पड़ेगा।