{"_id":"59aad0514f1c1b08278b4cd2","slug":"131504366673-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का सम्मेलन
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम और निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग तैयारी
सपा जिला और महानगर इकाई का सम्मेलन एक ही दिन, चुनाव की बनेगी रणनीति
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर इकाई का सम्मेलन एक ही दिन पांच सितंबर को लेकिन अलग-अलग होगा। दोनों ही सम्मेलनों में हजारों लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। जिला इकाई के सम्मेलन में नगर निकाय तथा दूसरे कार्यक्रम में नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
जिला इकाई की ओर से सम्मेलन सुबह 10 बजे से जगराम चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में होगा। इसमें प्रभारी तथा राज्य सभा सदस्य जावेद अली खां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने इसमें दो हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता रसीद यानी, लाल पर्ची अनिवार्य रूप से लाने की अपील की। अन्यथा, कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में केके श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, दिनेश पटेल, दान बहादुर मधुर, वकार अहमद, मंसूर आलम आदि मौजूद रहे।
उधर, महानगर इकाई के मीडिया प्रभारी सै.मोहम्मद अस्करी ने बताया कि मुट्ठीगंज में नारायण वाटिका में 11 बजे सम्मेलन शुरू होगा। उसमें भी लाल पर्ची लाना अनिवार्य है।