फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   126 tickets booked on first day will be able to get refund from passenger counter from 25th may

पहले दिन बुक हुए 126 टिकट, 25 मई से यात्री पा सकेंगे काउंटर से रिफंड

Sat, 23 May 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
126 tickets booked on first day will be able to get refund from passenger counter from 25th may
शहर के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 60 दिन के इंतजार के बाद रिजर्वेशन काउंटर खुल गए। इस दौरान इन स्टेशनों पर दिन भर में 126 यात्रियों ने विभिन्न ट्रेनों के टिकट बुक करवाएं। अधिकांश टिकट दिल्ली के ही यात्रियों ने बुक करवाएं। इस दौरान बहुत से लोग रिफंड के लिए भी पहुंचे। यह वह लोग थे जिन्होंने लॉक डाउन के पूर्व विभिन्न ट्रेनों के लिए अपने टिकट रिजर्वेशन काउंटर से बुक कराए थे, लेकिन ट्रेनें निरस्त होने की वजह से उनके टिकट भी रद्द हो गए। हालांकि यहां बताया कि रिफंड 25 मई से दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल की ओर से एक दिन पूर्व ही जानकारी दी गई थी कि शुक्रवार से महत्वपूर्ण स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटर खुल जाएंगे। इसके अलावा यात्री कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी यात्री अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को दो एवं प्रयागराज छिवकी और प्रयाग जंक्शन पर एक-एक काउंटर खुला। 22 मार्च से ही यह काउंटर बंद चल रहे थे। सुबह दस बजे से ही इन स्टेशनों पर बुकिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार से इन स्टेशनों पर पहले की तरह से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यात्री आरक्षण करवा सकेंगे। प्रयागराज जंक्शन पर 57, छिवकी में 39 एवं प्रयाग जंक्शन पर 30 टिकट बुक हुए। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि जोन में कुल 34 काउंटर खुले। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां 11 काउंटर खुले। इस दौरान 347 टिकट इन काउंटरों के माध्यम से बुक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed