फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.25 lakh aspirants for 1,936 Assistant Professor posts

Prayagraj News: सहायक आचार्य के 1936 पदों के लिए सवा लाख दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh aspirants for 1,936 Assistant Professor posts
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त सह-शिक्षा और महिला महाविद्यालयों में सहायक आचार्य बनने की होड़ तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 1936 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

औसतन एक पद के लिए लगभग 65 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। आवेदन प्रक्रिया सात अक्तूबर को पूरी हो गई। अभ्यर्थियों को आवेदन में हुई त्रुटियों में संशोधन के लिए 11 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। चयन आयोग ने सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रस्तावित की है। आयोग स्तर पर परीक्षा की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। उप सचिव एवं पीआरओ संजय कुमार सिंह के अनुसार, लगभग सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पिछली भर्ती से बढ़ी प्रतिस्पर्धा
वर्ष 2022 में विज्ञापन संख्या-51 के तहत सहायक आचार्य के 1017 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। तब करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 910 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, जबकि बीएड के 107 पदों की भर्ती अभी अटकी हुई है। इस बार पदों की संख्या पिछली भर्ती से लगभग दोगुनी होने के बावजूद आवेदकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक आचार्य बनने के लिए अभ्यर्थियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed