{"_id":"5cdc71e1bdec2207506084bb","slug":"121557950945-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली घंटे भर में दूर हों दिक्कतें, अफसरों की बड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली घंटे भर में दूर हों दिक्कतें, अफसरों की बड़ी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटे भर के भीतर ही दूर हों दिक्कतें
0 मुख्य अभियंता ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
0 बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति पर ऊर्जा मंत्री नाराज
0 लापरवाही करने वाले अफसरों को मिलेगी सजा
प्रयागराज। आए दिन बिजली गुल होने और लोकल फाल्ट की तमाम शिकायतों के साथ बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति को अविलंब दुरुस्त करने के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के बाद बुधवार को आनन-फानन में बिजली अफसरों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बिजली व्यवस्था बेपटरी होने पर नाराजगी जताते हुए अफसरों की जमकर क्लास ली।
उन्होंने कहा, शासन का सख्त निर्देश हैं कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्रों पर सूचना दर्ज करते हुए उच्च स्तर पर सूचना दी जाए। साथ ही अधिक से अधिक एक घंटे के भीतर गड़बड़ी दूर करके विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। इस काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बिजली के ब्रेकडाउन की सूचना भी उपकेंद्रों पर दर्ज की जानी चाहिए। शिकायत न सुनने और दर्ज न करने की शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपकेंद्रों के नोडल अफसरों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
हाईडिल कॉलोनी में हुई बैठक में अधीक्षण अभियंता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त मेयोहाल के अधिशाषी अभियंता ओपी मिश्रा, रामबाग के अधिशाषी अभियंता यदुनाथ राम, कल्याणी देवी के अधिशाषी अभियंता एलपी चक्रवेदी, करेलाबाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र प्रसाद और जार्ज टाउन के अधिशाषी अभियंता मनोज अग्रवाल सहित सभी उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता शामिल हुए।