{"_id":"5c44d257bdec225eb65de910","slug":"121548014167-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम उतरकुंजी से नहीं हटा कोई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिम उतरकुंजी से नहीं हटा कोई सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000
अंतरिम उत्तरकुंजी में नहीं हटा कोई सवाल
0 आपत्तियों के बाद होगा संशोधन और फिर जारी होगी अंतिम उत्तरकुंजी
0 अंतिम उत्तरकुंजी के बाद आएगा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा परिणाम
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से 15 दिसंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित 23 विषयों की परीक्षा में कोई सवाल गलत नहीं पूछा गया था। कम से कम आयोग यही मान रहा है और इसी वजह से 23 विषयों की अंतरिम उत्तरकुंजी में आयोग ने न तो किसी सवाल का जवाब बदला और ही कोई सवाल हटाया।
हालांकि आयोग ने 23 विषयों की उत्तरकुंजी पर 28 जनवरी तक आपत्तियां मांगी हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 15 दिसंबर को हुई 23 विषयों की परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने गलत सवाल पूछे जाने का दावा किया था। सबसे अधिक आपत्तियां प्राचीन इतिहास विषय में पूछे गए सवालों को लेकर की गईं थी। साथ ही सामान्य अध्ययन के कुछ सवालों के भी गलत होने का अभ्यर्थियों ने दावा किया था। फिलहाल आयोग ने सभी सवालों को सही मानते हुए अंतरिम उत्तरकुंजी में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया है।
अभ्यर्थियों से आपत्तियां मिलने के बाद विशेषज्ञों की टीम उनका निस्तारण करेगी और इसके बाद संशोधित उत्तरकुंजी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद ही अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी और इसके बाद परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थियों ने ई-मेल पर आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी हैं। सोमवार को आयोग कार्यालय खुलने पर कई अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएंगे।