{"_id":"619e7a32810443293c48d5f5","slug":"12-positives-of-dengue-were-found-one-of-corona-was-also-found-infected-allahabad-news-ald3211786136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 12 पॉजिटिव मिले, कोरोना का भी एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 12 पॉजिटिव मिले, कोरोना का भी एक संक्रमित मिला
विज्ञापन
डेंगू के 12 नए पॉजिटिव मिले
प्रयागराज। जिले में डेंगू के 12 नए पॉजिटिव मिले हैं। यह संख्या मंगलवार के मुकाबले तीन ज्यादा है। 12 नए पॉजिटिव मिलने से जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 1040 पहुंच गई है। इसमें शहर में 769 और ग्रामीण क्षेत्र में 271 संक्रमित शामिल हैं। मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को गोविंदपुर, शिवकुटी, कालिंदीपुरम, लूकरगंज, राजापुर, नैनी, सोहबतियाबाग, एलनगंज, बमरोली, अशोक नगर और सोरांव में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को इन इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। संवाद
कोरोना का एक संक्रमित मिला
प्रयागराज। कोरोना का बुधवार को नया संक्रमित मिला है। जबकि, एक मरीज संक्रमण मुक्त हुआ है। यह जानकारी सीएमओ ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 3637 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। उसमें से एक व्यक्ति में इसके संक्रमण मिले हैं। मंगलवार को कोरोना का एक नया संक्रमित मिला था। उधर, टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 53 हजार, 296 लोगों को टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथलाल ने बताया कि टीकाकरण के मामले में बुधवार को प्रयागराज प्रदेश में अव्वल रहा। संवाद