फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 out of 15 posts of Assistant Professor remained vacant

असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 में से 12 पद रह गए खाली

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
12 out of 15 posts of Assistant Professor remained vacant
असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 में से 12 पद रह गए खाली
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर ब्लड बैंक के 15 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया, जिनमें से 12 पद खाली रह गए। कुल 15 पदों में नौ पद अनारक्षित, चार पद ओबीसी एवं दो पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित थे। हालांकि केवल तीन पदों पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया, जिनमें अर्चना त्रिपाठी, उमंग भार्गव एवं एर्वशी द्विवेदी शामिल हैं। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित वर्ग के छह, ओबीसी वर्ग के चार एवं एससी वर्ग के दो पद रिक्त रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। ब्यूरो
यूपीपीएससी के संयुक्त सचिव बने विनोद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के उप सचिव विनोद कुमार सिंह को संयुक्त सचिव (विभागीय) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस बाबत सचिव जगदीश की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। संयुक्त सचिव के पद पर विनोद कुमार सिंह की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

प्रो. संतोष बने गांधी अध्ययन संस्थान के निदेशक
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हिंदी विभाग के प्रो. संतोष भदौरिया को गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान का निदेशक बनाया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रो. भदौरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान की स्थापना महात्मा गांधी के जीवन, विचार और दर्शन पर आधारित अध्ययन, अध्यापन, शोध एवं सामाजिक सेवाओं के लिए की गई है। गांधी भवन को विगत वर्षों में नोबल पुरस्कार प्राप्त मदर टेरेसा, पूर्व प्रधानमंत्री मोराजी देसाई, साहित्यकार एवं समाजसेवी महादेवी वर्मा, एन सुबाराव, सुशीला नैयर, प्रभाकर मेनन, राम कुमार वर्मा, यशपाल जैन, रामजी सिंह जैसे मनीषियों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फैकल्टी डेवपलमेंट प्रोग्राम में 200 प्रतिभागी शामिल
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, अटल एकेडमी की ओर से आयोजित साप्ताहिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें 200 प्रतिभागी शामिल हुए। समापन सत्र में कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में एसपीएसएस सॉफ्टवेयर अत्यंत ही उपयोगी सॉफ्टवेयर है, जो सभी शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की। संचालन डॉ. बिरेश्वर पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed