{"_id":"5b9810eb867a557ff0706739","slug":"11536692459-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अपहृत छात्र मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में अपहृत छात्र मुक्त
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फिरौती के लिए छात्र को अगवा कर कार से भाग रहे बदमाशों की नगर कोतवाली के सोनावां के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस ने छात्र को सकुशल मुक्त कराने के साथ ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा निवासी इंटर का छात्र जमील मंगलवार को बाइक से अपनी रिश्तेदारी जंघई गया था। वहां से शाम को घर लौट रहा था। फूलपुर के पास कार सवार बदमाशों ने उसे पिस्टल के बल पर रोक लिया। उसे जबरन कार में बैठाने के बाद बाइक अपने कब्जे में ले ली। रास्ते मेें जमील को बदमाशों ने मारापीटा और उसके घर के नंबर पर फोन कर एक लाख रुपये फिरौती मांगी।
अपहरणकर्ताओं ने जमील के परिजनों को पहले रानीगंज बुलाया। यहां पहुंचने पर परिजनों ने जमील के नंबर पर फोन किया तो बदमाशों ने उन्हें प्रतापगढ़ बुलाया। जमील के परिवार के लोग रानीगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी एसओ को देते हुए मदद मांगी। इसके बाद रानीगंज पुलिस सादे कपड़ों में परिवार के लोगों के साथ पीछे-पीछे चल पड़ी। फिरौती की रकम लेने के लिए बदमाश सोनावां के करीब एक ढाबे पर पहुंचे। इस बीच परिवार का एक सदस्य रुपये लेकर सोनावां स्थिल कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा। तभी जमील की बाइक लेकर दो बदमाश फिरौती की रकम लेने के लिए पहुंचे। जमीन को अगवा करने वाले बदमाश भी कार से आ गए।
विज्ञापन
यह देख सादे कपड़ों में मुस्तैद पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े। इस पर बदमाश कार लेकर भागने लगे। चंवर गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान मौका पाकर कार से कूदकर तीन बदमाश भाग निकले, जबकि कार सवार एक व बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस दबोचने में कामयाब रही। बदमाशों से मुठभेड़ की खबर सुनते ही एएसपी पूर्वी पूर्णेंदु सिंह, नगर कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अपहृत छात्र जमील व पकड़े गए बदमाशों को अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में दीपक पाठक, नीरज कुमार पट्टी व दिनेश सेन मध्य प्रदेश का है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।