फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फिल्म तड़का के निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक

फिल्म तड़का के निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक

Thu, 09 May 2019 08:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
फिल्म तड़का के निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक
वाराणसी के लिए खास
विज्ञापन

000000000000000000

फिल्म तड़का के निर्माता की गिरफ्तारी पर रोक
0 धोखाधड़ी के मामले में वाराणसी में दर्ज है मुकदमा
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म तड़का के निर्माता समीर दीक्षित और सह निर्माता जतिस वर्मा की धोखाधड़ी के आरोप में वाराणसी कैंट थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचीगण को पुलिस विवेचना में सहयोग करने का निर्देश दिया है। इस फिल्म के प्रसारण पर बांबे हाईकोर्ट से पहले से ही रोक लगी है। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू, श्रिया सरन और नाना पाटेकर ने काम किया है।

समीर दीक्षित ने प्राथमिकी रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। न्यायमूर्ति विपिन सिन्हा तथा न्यायमूर्ति इफाकत अली खान की खंडपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए याचिका निस्तारित कर दी है। याची की ओर से अधिवक्ता कुमार कार्तिकेय ने बहस की। इनका कहना था कि शिकायतकर्ता रणविजय सिंह फिल्म के फाइनेंसर हैं। उनके और समीर दीक्षित के बीच फिल्म बनाने पर सहमति हुई। यह तय हुआ कि आधा भुगतान पहले तथा आधा रिलीज के बाद दिया जाएगा। आरोप है कि समीर दीक्षित ने करार का पालन नहीं किया। बांबे हाईकोर्ट में इसे लेकर केस किया गया। कोर्ट ने बिना अनुमति फिल्म प्रसारण पर रोक लगा रखी है। याची का कहना था कि प्राथमिकी में मनगढंत और झूठे आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने प्राथमिकी रद्द करने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और विवेचना में सहयोग करने का आदेश देते हुए विवेचना यथशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed